Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nigeria: नमाज के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने मस्जिद में की गोलीबारी, सात लोगों की मौत

नाइजीरिया के कडुना राज्य में कुछ अज्ञात हमलावरों ने मस्जिद में नमाज के दौरान गोलीबारी (Mosque Attack In Nigeria) कर दी जिसके कारण सात लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। ऐसा पहली बार नहीं हुई है बल्कि पहले भी कई बार इस तरह मस्जिद पर जानलेवा हमले किए गए हैं।

By AgencyEdited By: Shalini KumariUpdated: Sun, 03 Sep 2023 11:17 AM (IST)
Hero Image
मस्जिद में नमाज के दौरान गोलाबारी में सात लोगों की मौत

कडुना, एजेंसी। नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम कडुना राज्य में कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों के एक गिरोह ने मस्जिद पर हमला कर दिया। इस हमले में लगभग सात नमाजी मारे गए हैं। पुलिस ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है।

मस्जिद के अंदर और बाहर गोलीबारी

कडुना पुलिस के प्रवक्ता मंसूर हारुना ने बताया कि हमला राज्य के इकारा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के सुदूर साया गांव में शुक्रवार देर रात हुआ है। इस दौरान सभी नमाजी प्रार्थना के लिए मस्जिद में इकट्ठा  हुए थे।

नमाज पढ़ने के दौरान किया हमला

गांव के एक निवासी, हारुना इस्माइल ने कहा, "हमले के दौरान घायल हुए दो अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच लोगों को नमाज पढ़ते समय मस्जिद के अंदर गोली मार दी गई और अन्य दो लोगों को गांव के समुदाय के भीतर गोली मार दी गई।"

एक अन्य चश्मदीद गवाह ने बताया, "जब यह घटना हुई, तो मैं मस्जिद में ही थी। इसी दौरान दो हमलावर आएं, जिन्होंने अपना चेहरा ढक लिया और गोलीबारी शुरू करते हुए मस्जिद के पास पहुंचे। उनमें से एक हमलावर ने सीटी बजाई और दूसरे ने कहा, "हम आ गए हैं।"

कई सालों से क्षेत्र में मचा रहे तबाही

भारी हथियारों से लैस अज्ञात लोगों के गिरोह ने पिछले तीन सालों से नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम में काफी कहर बरपाया है। उन्होंने अब तक हजारों लोगों का अपहरण, सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी है। इन लोगों ने कुछ क्षेत्रों में सड़क मार्ग को भी यात्रा के लिए असुरक्षित बना दिया है। इन हमलों ने नाइजीरिया के सुरक्षा बलों को भी काफी परेशान कर दिया है।