Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

US के दो सुपरसोनिक बमवर्षक विमान के जवाब में North Korea ने दागी समुद्र में चार और मिसाइल

उत्तर कोरिया ने शनिवार को चार और बैलिस्टिक मिसाइलों को समुद्र में लॉन्च किया है। इससे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपनी सैन्य शक्ति दिखाते हुए दो सुपरसोनिक बमवर्षक विमान दक्षिण कोरिया भेजे थे। जिसके बाद उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइलों को दागा है।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Sun, 06 Nov 2022 12:26 AM (IST)
Hero Image
North Korea ने दागी समुद्र में चार और मिसाइल (फाइल फोटो)

सियोल, एजेंसी। उत्तर कोरिया ने शनिवार को चार और बैलिस्टिक मिसाइलों को समुद्र में लॉन्च किया है। इससे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपनी सैन्य शक्ति दिखाते हुए दो सुपरसोनिक बमवर्षक विमान दक्षिण कोरिया भेजे थे। बता दें कि उत्तर कोरिया इस हफ्ते कई मिसाइल परीक्षण कर चुका है, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ा है।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने दी जानकारी

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने शनिवार को बताया कि मिसाइलों ने उत्तर-पश्चिमी सागर की तरफ करीब 130 किलोमीटर की दूरी तय की है। उत्तर कोरिया ने इस सप्ताह समुद्र में 30 से अधिक मिसाइल दागी हैं, जिनमें एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल है। इसके बाद उत्तरी जापान में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया था।

अमेरिका ने बमवर्षक विमानों को उड़ाया

दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि अमेरिका ने संयुक्त अभ्यास के अंतिम दिन दक्षिण कोरिया के आसमान में शनिवार को दो बी-1बी सुपरसॉनिक बमवर्षक विमानों को उड़ाया। माना जा रहा है कि यह उत्तर कोरिया के बढ़ते मिसाइल परीक्षणों के चलते उसे डराने के लिए किया गया।

अमेरिकी लड़ाकू विमान ने लिया हिस्सा

दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि विजिलेंट स्टॉर्म संयुक्त वायु सेना अभ्यास के अंतिम दिन दो बी-1 बी बमवर्षकों के साथ चार अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमानों और चार दक्षिण कोरियाई एफ-35 लड़ाकू विमान शामिल हुए। संयुक्त अभ्यास शनिवार को समाप्त हो गया। गौरतलब है कि दिसंबर 2017 के बाद पहली बार बमवर्षकों को कोरियाई प्रायद्वीप में तैनात किया गया है। अभ्यास में लगभग 240 युद्धक विमान शामिल थे, जिसमें दोनों देशों के उन्नत एफ-35 लड़ाकू विमान शामिल थे।

उत्तर कोरिया देगा मजबूती के साथ जवाब

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात उन सैन्य कार्रवाइयों को विजिलेंट स्टॉर्म की उचित प्रतिक्रिया के रूप में बताया है। मंत्रालय ने विजिलेंट स्टॉर्म को अमेरिकी सैन्य टकराव उन्माद का प्रदर्शन बताया है। मंत्रालय ने कहा कि उत्तर कोरिया शत्रुतापूर्ण ताकतों द्वारा उसकी संप्रभुता या सुरक्षा हितों का उल्लंघन करने के किसी भी प्रयास का पूरी मजबूती के साथ जवाब देगा।

अमेरिका-दक्षिण कोरिया अभ्यास के बीच North Korea ने समुद्र में दागीं मिसाइलें, कहीं बड़े खतरे की आहट तो नहीं?

US-North Korea: अमेरिका के विमानवाहक पोत की वापसी से क्षेत्र में बढ़ा तनाव, उत्तर कोरिया ने दी चेतावनी