Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

North Korea: दक्षिण कोरिया ने कहा- उत्तर कोरिया ने पूर्वी जल क्षेत्र की ओर दागी एक और बैलिस्टिक मिसाइल

North Korea पिछले कई हफ्तों से उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल प्रक्षेपण कर रहा है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि यह मिसाइल शुक्रवार को दागी गई। लेकिन उन्होंने इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं दी है।

By AgencyEdited By: Babli KumariUpdated: Fri, 28 Oct 2022 09:22 AM (IST)
Hero Image
उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से दागी बैलिस्टिक मिसाइल (फाइल इमेज)

सियोल, एजेंसी। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि यह मिसाइल गुरुवार सुबह दागी गई। लेकिन उन्होंने इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं दी है।

दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी वायु सेना अगले सप्ताह बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण आयोजित करने की योजना बना रही है।

टोक्यो के ऊपर से मिसाइल प्रक्षेपण

इससे पहले इस महीने की शुरूआत में उत्तर कोरिया ने बीते मंगलवार को जापान की राजधानी टोक्यो के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। जिसके बाद देश की सरकार ने लोगों के बीच अलर्ट जारी कर दिया था। बीते पांच सालों में यह पहला मौका था जब उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से मिसाइल दागी थी।

यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: पुतिन के सहयोगी कादिरोव का कुबूलनामा, यूक्रेनी सेना के हमले में रूस के 23 सैनिकों की मौत

यह भी पढ़ें- Elon Musk ने Twitter का अधिग्रहण पूरा होते ही CEO पराग अग्रवाल को हटाया, टॉप मैनेजमेंट की छुट्टी