Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Paetongtarn Shinawatra: कौन हैं थाईलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री, परिवार की तीसरी सदस्य जो बनेंगी पीएम

Paetongtarn Shinawatra पेटोंगटार्न शिनावात्रा को थाईलैंड के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। वह पद संभालने वाली सबसे कम उम्र की महिला होंगी। पेटोंगटार्न देश की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनेंगी। प्रधानमंत्री चुने जाने की घोषणा के बाद अपने पहले संबोधन में पेटोंगटार्न शिनावात्रा ने कहा कि श्रेथा के हटाए जाने से वह दुखी हैं। उन्होंने श्रेथा अपने परिवार और पार्टी के लोगों से बात की।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Fri, 16 Aug 2024 04:16 PM (IST)
Hero Image
Paetongtarn Shinawatra: थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनेंगी पेटोंगटार्न शिनावात्रा।(फोटो सोर्स: एपी)

रॉयटर्स, बैंकॉक। पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की सबसे छोटी बेटी 37 वर्षीय पेटोंगटार्न शिनावात्रा (Paetongtarn Shinawatra) थाइलैंड की 31वीं प्रधानमंत्री चुनी गई हैं। 319 सांसदों ने उनका समर्थन किया है। वह पद संभालने वाली सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री होंगी। वह देश की दूसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी और श्रेथा थाविसिन का स्थान लेंगी।

श्रेथा थाविसिन को संवैधानिक न्यायालय ने बुधवार को नैतिकता के उल्लंघन के मामले में पद से बर्खास्त कर दिया था। उनके खिलाफ आपराधिक रिकार्ड वाले कैबिनेट सदस्य की नियुक्ति का मामला सामने आया था।

देश की बनीं दूसरी महिला प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद पहले संबोधन में पेटोंगटार्न शिनावात्रा ने कहा कि श्रेथा के हटाए जाने से वह दुखी हैं। उन्होंने श्रेथा, अपने परिवार और पार्टी के लोगों से बात की, जिसके बाद फैसला लिया है कि अब देश के लिए कुछ करने का समय आ गया है।

प्रधानमंत्री बनने वाली परिवार की तीसरी सदस्य

पेटोंगटार्न पिता थाकसिन और बूआ यिंगलक शिनावात्रा के बाद प्रधानमंत्री बनने वाली शिनावात्रा परिवार की तीसरी सदस्य हैं। यिंगलक शिनावात्रा थाइलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री रही थीं। उन्हें सात मई 2014 को एक संवैधानिक न्यायालय के फैसले द्वारा पद से हटा दिया गया था।

यह भी पढ़ें: mpox virus: पाकिस्तान तक पहुंचा एमपॉक्स वायरस, भारत को रहना होगा सतर्क