Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Greece: एथेंस में पाक नागरिक कर रहे जुर्म और चल रहा है गुप्त चीनी पुलिस स्टेशन, यूनानी सांसद ने जताई चिंता

ग्रीस में पैट्रियोटिक फॉर्स फॉर चेंज (पैट्रिडा) पार्टी के अध्यक्ष और ए एथेंस के स्वतंत्र सांसद कॉन्स्टेंटिनोस बोगदानोस ने ग्रीस की राजधानी में गुप्त चीनी पुलिस स्टेशन के संचालन और पाकिस्तानी अपराधिकता के मुद्दे पर चिंता व्यक्त की है। (फोटो-एजेंसी)

By Preeti GuptaEdited By: Preeti GuptaUpdated: Sun, 26 Feb 2023 11:16 AM (IST)
Hero Image
एथेंस में पाक नागरिक कर रहे जुर्म और चल रहा है गुप्त चीनी पुलिस स्टेशन, यूनानी सांसद ने जताई चिंता

एथेंस, एएनआई। ग्रीस में पैट्रियोटिक फोर्स फॉर चेंज (पैट्रिडा) पार्टी के अध्यक्ष और ए एथेंस के स्वतंत्र सांसद कॉन्स्टेंटिनोस बोगदानोस ने ग्रीस की राजधानी में गुप्त चीनी पुलिस स्टेशन के संचालन और पाकिस्तानी अपराधिकता के मुद्दे पर चिंता व्यक्त की है। बोगडानोस ने कहा कि एथेंस में इस्लामिक पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों की संख्या सक्रिय हो गई है। वह अनियंत्रित रूप से काम कर रहे हैं और वहां जुर्म फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने उक्त समुदाय के अपराधी व्यवहार के बारे में दर्जनों संसदीय प्रश्न प्रस्तुत किए हैं। लेकिन इन सवालों की स्पष्ट रूप से अनदेखी की गई है।

एथेंस में मौजूद है चीन की गुप्त पुलिस शाखा

बोगडानोस ने एथेंस में एक दुकान में चीन की गुप्त पुलिस शाखा के अस्तित्व के बारे में भी बात की उन्होंने इस मुद्दे को भी संसद में उठाया था, लेकिन उन्हें कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला है। डायरेक्टस की रिपोर्ट के मुताबिक एथेंस के केंद्र में एजेसिलाऊ स्ट्रीट पर चीनी पुलिस विभाग की एक शाखा मौजूद है। यह शाखा स्टोरफ्रंट का उपयोग करती है।

डरा धमका कर वापस भेजते हैं चीन

स्टोरफ्रंट चीनी नागरिकों के लिए माना जाने वाला सेवा कार्यालय है। लेकिन यह शाखा चीन से आए असंतुष्टों को डराते हैं और अगवा कर जबरन चीन भेज देते हैं। हालांकि हेलेनिक पुलिस लगातार इस चीन की शाखा की जांच कर रही है। यह भी बताया गया कि चीनी पुलिस की ऐसी ही इकाइयाँ अन्य देशों में भी मौजूद हैं।

न्यूयॉर्क में भी मौजूद चीन की गुप्त पुलिस शाखा

इस बीच, EPardafas की रिपोर्ट के अनुसार FBI counterintelligence ने न्यूयॉर्क में एक कार्यालय की इमारत पर छापा मारा, जिसे कथित तौर पर एक गुप्त चीनी "पुलिस" स्टेशन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। एफबीआई का यह छापा अमेरिकी "चंगल एसोसिएशन" के मुख्यालय में हुआ था। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है जो न्यूयॉर्क में चीनी नागरिकों की मदद करता था।

यूनिट कोड 11- ओवरसीज से जुड़ी है गुप्त पुलिस शाखा

चीन की गुप्त पुलिस संगठन की कार्यालय की तीसरी मंजिल पर स्थित थी और इसकी इकाई यूनिट कोड 11- ओवरसीज से जुड़ी हुई है और यह चीनी प्रांत फ़ुज़ियान में स्थित है। EPardafas रिपोर्ट के अनुसार, जब FBI ने एक्यूपंक्चर के कार्यालय में रिसेप्शनिस्ट को "गुप्त पुलिस स्टेशन" के बारे में बताया, तो वह व्यक्ति हैरान दिखाई दिया। लेकिन उस समय स्टेशन बंद था और स्थानीय लोगों ने कहा कि इसे कभी-कभार ही खोला जाता था।