Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World War II: 'खेत में ले जाकर बारी-बारी से किया था कई बार दुष्कर्म', महिला ने सुनाई किस तरह अमेरिकी सैनिकों ने फ्रांसीसी औरतों के साथ की थी बर्बरता

US Soldiers During World War II एमी डुपरे कहती हैं दूसरे विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस के नॉरमेंडी में अमेरिका ब्रिटेन कनाडा के सैनिक पहुंचे थे। यही वह जगह थी जहां से समुद्र में जंग की शुरुआत हुई थी। एमी डुपरे ने बताया कि जून 1944 में नॉरर्मेडी पर लैंडिंग के बाद दो अमेरिकी सैनिकों ने उनकी मां के साथ दुष्कर्म हुआ था।

By Agency Edited By: Babli Kumari Updated: Wed, 08 May 2024 09:47 PM (IST)
Hero Image
द्वितीय विश्व युद्ध के अंत को चिह्नित करने के लिए रखा गया समारोह (फोटो- रायटर)

एएफपी, फ्रांस। आज से ठीक 80 साल पहले की यह बात है जिसका खुलासा अब हुआ है। यह खुलासा है अमेरिकी सैनिकों को लेकर जब वह दूसरे विश्व युद्ध के दौरान फ़्रांस में तैनात किए गए थे। हम सब ने दूसरे विश्व युद्ध को लेकर कई कहानियां सुनी होगी। यह दर्दनाक कहानी उन्हीं कहानियों में से एक है। इस दर्दनाक कहानी को फ्रांसीसी महिला एमी डुपरे ने साझा किया है, जो अब 99 साल की हो गई हैं।

एमी डुपरे ने अपनी मां के लिखे हुए पत्र को याद कर बताती हैं कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस के नॉरमेंडी में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा के सैनिक पहुंचे थे। यही वह जगह थी, जहां से समुद्र में जंग की शुरुआत हुई थी।

इस घटना के वक्त 19 साल की थीं एमी 

एमी डुपरे ने बताया कि जून, 1944 में नॉरर्मेडी पर लैंडिंग के बाद दो अमेरिकी सैनिकों ने उनकी मां के साथ दुष्कर्म किया था। वह 80 सालों से इस बात को अपने अंदर दबाए हुए थीं, लेकिन अब जाकर उन्होंने इसका खुलासा किया है। यह घटना जब हुई थी, तब एमी महज 19 साल की थीं और उनका परिवार फ्रांस के ब्रिटैनी में रहता था।

एमी के मां के साथ सैनिकों ने किया था दुष्कर्म 

एमी उस घटना को याद कर कहती हैं कि सैनिक जब पहुंचे तो वे सभी लोग बहुत खुश थे। उन्हें लगा था कि उन सभी को आजाद कराने वाले आ गए हैं। एमी कहती है कि ह

हमारी यह खुशी कुछ दिनों बाद समाप्त हो गया। जब दो अमेरिकी सैनिक उनके परिवार के फार्म पर पहुंचे। एमी ने अपनी मां के लिखे एक पत्र को दिखाते हुए कहा कि हम आज तक कुछ भी नहीं भूल हैं। एमी ने कहा कि उन लोगों ने जमकर शराब पी रखी थी और वे एक औरत चाहते थे। एमी की मां ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए लिखा था कि अमेरिकी सैनिक उनके घर में घुस आए थे।

सैनिकों ने बंदूक के नोंक पर कई बार किया दुष्कर्म 

एमी की मां ने पत्र में आगे लिखा था,  उन लोगों ने मेरे पति के सिर पर गोली मारी और उनकी मौत हो गई। इसके बाद वह मेरी बेटी की तरफ गए। मैंने अपनी बेटी को बचाने के लिए उनके साथ बाहर निकलना ही ठीक समझा। इसके बाद वे लोग मुझे बंदूक की नोक पर बाहर ले गए। खेत में ले जाकर उन लोगों ने मेरे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दोनों सैनिक थे जिन्होंने मेरे साथ चार-चार बार दुष्कर्म किया। एमी ने मां के पत्र को याद कर भावुक होते हुए कहा, 'मेरी मां ने बहुत दर्द सहा था।' 

यह भी पढ़ें- 'नाटो देशों ने यूक्रेन में सैनिक भेजे तो होंगे खतरनाक परिणाम', रूस ने दी खुली चेतावनी; कहा- रखे हुए हैं करीब से नजर