Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

FIFA WC 2022: सुरक्षा में सेंध लगाने विश्व कप फाइनल में पहुंचा पुसी रायट बैंड, सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया

FIFA WC 2022 रूस के पुसी रायट बैंड (Pussy Riot Members) के सदस्यों ने फीफा विश्व कप फाइनल के मैदान में प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन वह नाकामयाब रहे। वहां मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें मैदान में जाने से पहले ही रोक लिया।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Mon, 19 Dec 2022 09:17 AM (IST)
Hero Image
FIFA WC 2022: सुरक्षा में सेंध लगाने विश्व कप फाइनल में पहुंचा पुसी रायट बैंड

कतर, एजेंसी। FIFA WC 2022 Final: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराते हुए खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही लियोनल मेसी के वर्ल्ड कप करियर का शानदार अंत हुआ। मैच काफी रोमाचंक रहा। इसी कड़ी में रूस के पुसी रायट बैंड (Pussy Riot Members) के सदस्यों ने फीफा विश्व कप फाइनल के मैदान में प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन वह नाकामयाब रहे। वहां मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें मैदान में जाने से पहले ही रोक लिया।

पुसी रायट बैंड को सुरक्षा बलों ने रोका

कार्यकर्ताओं ने बताया कि रूस के पुसी रायट बैंड के सदस्य, यूक्रेन में हो रहे युद्ध, रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की कैद और ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में विश्व कप फाइनल (World Cup Final) के दौरान मैदान में घुसकर प्रदर्शन करने की सोच रहे थे लेकिन सुरक्षा बलों ने पहले ही सभी सदस्यों को रोक दिया। सभी को 18 दिसंबर को हिरासत में ले लिया गया है।

Flight Accident: हवाईयन एयरलाइंस की उड़ान में मची अफरा-तफरी, 11 यात्री गंभीर रूप से घायल

हिरासत में लिए गए पुसी रायट बैंड के सदस्य

सिनेमा फॉर पीस फाउंडेशन के अनुसार, सुरक्षा सदस्य ने विरोध समूह के एक सहयोगी नीका निकुलशिना, पीटर वेरजिलोव और पुसी रायट के एक यूक्रेनी सदस्य को हिरासत में लिया है। सिनेमा फॉर पीस ने एक बयान में कहा, कार्यकर्ताओं को मैदान पर आक्रमण करने से पहले सुरक्षा बलों ने रोक दिया था। सिनेमा फॉर पीस फाउंडेशन के संस्थापक जाका बिजिल ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि वेरजिलोव ने उन्हें बताया कि मैदान में प्रवेश करने से कुछ सेकंड पहले उन्हें सुरक्षा बलों ने रोक दिया था।

क्या है पुसी रायट बैंड? (what is Pussy Riot Members)

पुसी रायट बैंड मॉस्को स्थित महिलाओं का एक रॉक बैंड है। अपने गानों और वीडियो से ज्यादा यह बैंड विवादों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इस बैंड में सात सदस्य है और इसकी स्थापना 2001 में हुई। यह ग्रुप रूस में व्लादिमीर पुतिन और चर्च के कट्टरपंथ के खिलाफ भी आवाज उठाती रहती है। जानकारी के लिए बता दें कि वेरजिलोव, रूस के सबसे प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ताओं में से एक है। उन्हें स्वतंत्र मीडिया आउटलेट मीडियाजोना के प्रकाशक को मास्को ने वांछित सूची में रखा हुआ है।

बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे प्रमुख आलोचक एलेक्सी नवलनी पर धोखाधड़ी, अदालत की अवमानना ​​और पैरोल उल्लंघन का आरोप लगा है। वह कुल 11-1/2 साल की जेल की सजा काट रहे हैं। सख्त ड्रेस कोड लागू करने वाली नैतिकता पुलिस की हिरासत में 22 वर्षीय ईरानी कुर्द महिला महसा अमिनी की मौत के बाद से ईरान सितंबर के बाद से सबसे बड़े विरोध का सामना कर रहा है।

Twitter के CEO के पद से इस्तीफा देंगे एलन मस्क! ट्वीट कर लोगों से मांगी राय, बोले- जैसा कहेंगे वैसा करूंगा

Pakistan के लिए मुसीबत बना चीन का डिजाइन किया जेएफ-17 विमान, रिपोर्ट से हुआ अहम खुलासा