Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Turkey News: राष्ट्रपति एर्दोगन ने घोषित किया 'तुर्किये का विजन शताब्दी', देश के लिए चाहते हैं नया संविधान

तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने इसी शुक्रवार को तुर्किये का विजन शताब्दी घोषित किया है। बता दें कि अगले साल जून में तुर्किये में चुनाव होने हैं। इसे चुनाव के घोषणापत्र के रूप में देखा जा रहा है।

By AgencyEdited By: Manish NegiUpdated: Mon, 31 Oct 2022 10:19 AM (IST)
Hero Image
Turkey News: राष्ट्रपति एर्दोगन ने घोषित किया 'तुर्किये का विजन शताब्दी

साइप्रस, एजेंसी। तुर्किये में अगले साल जून में आम चुनाव होने हैं। राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन इसकी तैयारी में जुट गए हैं। राष्ट्रपति ने बीते शुक्रवार को राजधानी अंकारा में एक भाषण दिया था। कहा जा रहा है कि उन्होंने तुर्की के लिए अगले दशक का विजन पेश किया है। हालांकि, इसे उनके चुनावी घोषणापत्र के रूप में भी देखा जा रहा है। दरअसल, एर्दोगन ने देश में नए संविधान का वादा किया है, जिसमें नागरिकों के अधिकारों और स्वतंत्रता की गारंटी है।

राष्ट्रपति एर्दोगन ने अपने भाषण में कहा कि नया संविधान "कानून का शासन, बहुलवाद और समानता" को मजबूत करेगा। हालांकि, हाल के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय संगठनों की रैंकिंग के अनुसार एर्दोगन के शासन में ये सभी गंभीर रूप से कमजोर हुए हैं।

कानून के शासन में 117वें नंबर पर तुर्किये

गौरतलब है कि 2021 में द वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट रूल ऑफ लॉ इंडेक्स ने कानून के शासन को लेकर 139 देशों की रिपोर्ट जारी की थी। इस लिस्ट में तुर्किये 117वें स्थान पर था। रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा तैयार वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में तुर्किये 180 देशों में 149वें स्थान पर है। अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तुर्किये में तानाशाही बढ़ रही है, जबकि आलोचकों की आवाज को दबाने के लिए संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

वहीं, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2022 के अनुसार, पुरुषों और महिलाओं के बीच असमानताओं के मामले में तुर्किये 146 देशों में से 124वें स्थान पर है। इसका एक मुख्य कारण यह है कि महिलाओं की आय औसतन पुरुषों की आय का केवल 47 प्रतिशत है।

एर्दोगन ने घोषित किया 'तुर्की का विजन शताब्दी'

एर्दोगन ने 28 अक्टूबर को 'तुर्की का विजन शताब्दी' घोषित किया है। उन्होंने दावा किया कि देश की 100वीं वर्षगांठ पर 'तुर्की की सदी' शुरू होगी। उन्होंने कहा कि हम 100वीं वर्षगांठ को नए युग का टर्निंग पॉउंट बनाना चाहते हैं, जिससे देश की राजनीति, कार्यप्रणाली और परिणामों में बदलाव आएगा।

ये भी पढ़ें:

Iran के रिवोल्यूशनरी गार्ड को किया जा सकता है आतंकी संगठन घोषित, एक्शन के मूड में जर्मनी व यूरोपीय संघ

Brazil President: ब्राजील के नए राष्ट्रपति लूला तीसरी बार संभालेंगे सत्ता, राजनीतिक करियर में खेली शानदार पारी