Move to Jagran APP

Russia: रूस ने कंसर्ट हॉल हमले में एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया, मारे गए थे 144 लोग

रूस ने कंसर्ट हाल हमले में एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इस हमले में 144 लोग मारे गए थे। ताजिकिस्तान के नागरिक दजुमोखोन कुर्बोनोव पर हमलावरों को संचार और वित्तपोषण के साधन उपलब्ध कराने का आरोप है। मॉस्को की एक अदालत ने जांच और सुनवाई लंबित रहने तक कुर्बोनोव को हिरासत में रखने का आदेश दिया है। इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Published: Sun, 28 Apr 2024 04:00 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 04:00 AM (IST)
रूस ने कंसर्ट हॉल हमले में एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया

एपी, मॉस्को। रूस ने कंसर्ट हाल हमले में एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इस हमले में 144 लोग मारे गए थे। ताजिकिस्तान के नागरिक दजुमोखोन कुर्बोनोव पर हमलावरों को संचार और वित्तपोषण के साधन उपलब्ध कराने का आरोप है। मॉस्को की एक अदालत ने जांच और सुनवाई लंबित रहने तक कुर्बोनोव को हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

loksabha election banner

12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है

रूसी राज्य समाचार एजेंसी आरआइए नोवोस्ती ने कहा कि कुर्बोनोव को कथित तौर पर मामूली गुंडागर्दी के आरोप में 11 अप्रैल को 15 दिनों के लिए हिरासत में लिया गया था। आरआइए नोवोस्ती के अनुसार, इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोर्ट ने कहा सभी को 22 मई तक हिरासत में रखा जाए

इनमें वे चार लोग भी शामिल हैं जिन्होंने कथित तौर पर क्रोकस सिटी कंसर्ट हाल पर हमला किया था। वे चारों आतंकवाद के आरोप में मार्च के अंत में इसी मास्को अदालत में पेश हुए थे। अदालत ने आदेश दिया था कि उन सभी को 22 मई तक हिरासत में रखा जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.