Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Russia-Ukraine War: 'बखमुट से पीछे नहीं हटेगा यूक्रेन', जेलेंस्की बोले- एक दिन में 1600 रूसी सैनिकों का खात्मा

यूक्रेनी सैन्य कमान ने मंगलवार को पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 1600 रूसी सैनिकों के मारे जाने की सूचना दी। हाल ही में वैगनर ग्रुप के लीडर येवगेनी प्रिगोझिन ने रक्षा मंत्रालय पर आरोप लगाते हुए वीडियो जारी किया था।

By AgencyEdited By: Anurag GuptaUpdated: Tue, 07 Mar 2023 08:11 PM (IST)
Hero Image
Russia-Ukraine War: बखमुट से पीछे नहीं हटेगा यूक्रेन: जेलेंस्की

कीव, रायटर। यूक्रेनी सैनिक पूर्वी शहर बखमुट से पीछे नहीं हटेंगे और जरूरत पड़ने पर और अधिक सैनिक एवं हथियार भेजे जाएंगे। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यह ऐलान किया।

बता दें कि रूस ने बखमुट पर नियंत्रण हासिल करने के उद्देश्य से अपनी पूरी जान झोंक रख है। हजारों सैनिक वहां पर युद्ध लड़ रहे हैं। हालांकि, यूक्रेनी सैनिक पर करारा जवाब दे रहे हैं। इसी बीच जेलेंस्की ने यह स्पष्ट कर दिया कि वो मास्को की आक्रमणकारी नीति के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

हाल के दिनों में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यूक्रेनी सेना पीछे हट सकती है, लेकिन जेलेंस्की के बयान से यह स्पष्ट हो गया कि सेना मजबूती के साथ रूसी सैनिकों को सामना करेगी। दोनों देशों के बीच सालभर से ज्यादा समय से युद्ध जारी है।

जेलेंस्की ने किया 1,600 रूसी सैनिकों को मारने का दावा

यूक्रेनी सैन्य कमान ने मंगलवार को पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 1,600 रूसी सैनिकों के मारे जाने की सूचना दी। हालांकि, इन आंकड़ों की रूस की तरफ से पुष्टि नहीं हो पाई है। कई रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस आंकड़े में सच्चाई हो सकती है। बखमुट की लड़ाई में रूसी सैनिकों और वैगनर ग्रुप के बीच दरार की खबरें भी सामने आ रही हैं।

हाल ही में वैगनर ग्रुप के लीडर येवगेनी प्रिगोझिन ने रक्षा मंत्रालय पर आरोप लगाते हुए वीडियो जारी किया था। उन्होंने कहा था कि उनके सैनिकों से गोला-बारूद वापस ले लिया गया है। हालांकि, रूस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 

वीडियो में युद्धबंदी को मार रहे रूसी सैनिक

इस बीच यूक्रेन में एक वीडियो के कारण काफी आक्रोश है। वीडियो में रूसी सैनिकों द्वारा निहत्थे यूक्रेनी युद्ध कैदी को गोली मारते हुए दिखाया गया है। इस पर जेलेंस्की ने देश हत्यारों को ढूंढ निकालेगा। हालांकि, रूस युद्ध अपराध की बातों को नकारता रहा है।