Move to Jagran APP

Russia-Ukraine War: रूस ने खेरसान शहर पर 54 बार गोले दागे, एक की मौत

Russia Ukraine War रूसी सेना ने यूक्रेन के खेरसान शहर में 54 बार गोलाबारी की। इससे एक एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक बच्चे सहित दो लोग घायल हो गए। पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन के कई इलाकों में शनिवार को रात भर रूसी सेना ने गोले बरसाए।

By AgencyEdited By: Achyut KumarSun, 27 Nov 2022 10:23 PM (IST)
Russia-Ukraine War: रूस ने खेरसान शहर पर 54 बार गोले दागे, एक की मौत
रूस ने यूक्रेन पर दागे 54 गोले (फाइल फोटो)

कीव, एएनआइ। पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन के कई इलाकों में शनिवार रात भर रूसी सेना ने गोले बरसाए। इसी माह खाली किए गए खेरसान शहर पर भी कई हमले हुए हैं। खेरसान के गवर्नर यारोस्लाव यानुशेविक ने रविवार को कहा कि रूसी सेना ने क्षेत्र में 54 बार गोलाबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक बच्चे सहित दो घायल हो गए।

रूसी सेना ने आम लोगों को बनाया निशाना

कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, यानुशेविक ने कहा कि रूस ने आम लोगों को निशाना बनाया। इमारतों, शिपयार्ड, गैस पाइपलाइनों पर गोलाबारी की गई। उन्होंने रूस पर आतंकी हथकंडे अपनाने के आरोप लगाए।

आठ गांवों में लगी आग

रिपोर्ट में कहा गया है कि खेरसान में आवासीय भवन, एक गैरेज और एक शैक्षणिक संस्थान को भी नुकसान पहुंचा है, जबकि आसपास के आठ गांवों में आग लग गई। गोलाबारी के खतरे के कारण लोग अपने घरों को खाली कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: यूक्रेन का साथ नहीं छोड़ेगा अमेरिका, एंटनी ब्लिंकन बोले- इस क्रूर युद्ध को खत्म करना होगा

यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा अमेरिका

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि वाशिंगटन हमेशा की तरह यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि रूस जानबूझकर यूक्रेन के रिहायशी इलाकों पर हमला कर रहा है, जिससे मासूम लोगों की अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: यूक्रेन जंग के बीच रूस ने US व पश्चिमी देशों को किया आगाह, कहा- 'मदद की चुकानी होगी कीमत'

रूस ने दी चेतावनी

वहीं, रूस ने यूक्रेन का साथ देने को लेकर अमेरिका और पश्चिमी देशों पर निशाना साधा है। उसका कहना है कि  यूक्रेन के सहयोगी अमेरिका और पश्चिमी देशों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

ये भी पढ़ें: खास बातचीतः फियो डीजी अजय सहाय के अनुसार भारत अपनी शिपिंग लाइन खड़ी करे तो हर साल 25 अरब डॉलर रेमिटेंस बचेगा

ये भी पढ़ें: Fact Check : छत्तीसगढ़ के कोरबा में घटी घटना की पुरानी खबर को अभी का समझकर किया गया वायरल