Move to Jagran APP

वैज्ञानिकों ने एलियन को भेजा संदेश

एमईटीआइ के अध्यक्ष डगलस वोकोच ने कहा, 'उम्मीद है कि हमें 25 दिनों के भीतर संदेश का जवाब मिल जाएगा।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Updated: Mon, 20 Nov 2017 05:13 PM (IST)
Hero Image
वैज्ञानिकों ने एलियन को भेजा संदेश
लंदन, प्रेट्र। पृथ्वी से इतर अन्य ग्रहों पर जीवन का पता लगाना वैज्ञानिकों के लिए हमेशा से ही रोचक विषय रहा है। इसी के मद्देनजर नार्वे स्थित मैसेजिंग एक्स्ट्राटेरेसट्रायल इंटेलीजेंस (एमईटीआइ) के खगोलविदों ने सबसे निकटवर्ती तारे जीजे 273 को एक रेडियो संदेश भेजा है। दो ग्रहों वाला यह तारा सूर्य से 12 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके एक ग्रह जीजे 273बी पर पानी या जीवन मौजूद हो सकता है।

वैज्ञानिकों ने गत अक्टूबर में ये संदेश भेजे थे। इनमें गणना, अंकगणित और ज्यामिति से जुड़ी सूचनाओं के साथ घड़ी देखने की तकनीक से जुड़ा संदेश शामिल भी था जिससे कि यह पता लग सके कि एलियनों के समय देखने का तरीका हमसे भिन्न है या समान। इसके अतिरिक्त रेडियो संदेश में हमारे सौर मंडल के ग्रहों की जानकारी, डीएनए संरचना, मानव जैसे दिखने वाले कार्टून चित्र सहित पृथ्वी की अन्य जानकारियों को भी सम्मिलित किया गया है।

एमईटीआइ के अध्यक्ष डगलस वोकोच ने कहा, 'उम्मीद है कि हमें 25 दिनों के भीतर संदेश का जवाब मिल जाएगा। परिणाम अप्रत्याशित है लेकिन स्वागत योग्य होगा। हमने इस बार बहुत ही सरल संदेश भेजा है ताकि अपेक्षित परिणाम आ सके।' मालूम हो कि यह रेडियो संदेश 'एरेकिवो संदेश' की सालगिरह पर भेजा गया है। 1974 में प्यूर्टोरिको स्थित एरेकिवो रेडियो टेलीस्कोप से सुदूर स्थित तारों के समूह को यह संदेश भेजा गया था।

यह भी पढ़ें: ICJ के लिए आज होगी नए चरण की वोटिंग, भारत-ब्रिटेन के बीच कड़ी टक्‍कर