Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वैज्ञानिकों ने खोज निकाली सबसे पुरानी सर्पिल आकाशगंगा

करीब 11 अरब साल पहले अस्तित्व में आई थी ये आकाशगंगा, वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड को समझने में मिलेगी मदद...

By Srishti VermaEdited By: Updated: Mon, 06 Nov 2017 10:34 AM (IST)
Hero Image
वैज्ञानिकों ने खोज निकाली सबसे पुरानी सर्पिल आकाशगंगा

मेलबर्न (प्रेट)। वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में सबसे पुरानी सर्पिल आकाशगंगा की खोज की है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये आकाशगंगा करीब 11 अरब साल पहले अस्तित्व में आई थी। इसकी खोज से आरंभिक ब्रह्मांड के बारे में गहन जानकारी मिल सकेगी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ए1689बी11 नामक आकाशगंगा करीब 2.6 अरब साल पहले
अस्तित्व में आई थी। तब ब्रह्मांड की उम्र मौजूदा समय का केवल पांचवां हिस्सा थी।

ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनीवर्सिटी (एएनयू) और स्विनबर्न यूनीवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने इस आकाशगंगा के आरंभिक वर्ष और इसकी सर्पिल प्रकृति की पुष्टि के लिए हवाई स्थित जेमिनी नॉर्थ टेलिस्कोप पर नीयर-इंफ्रारेड इंटीग्रल फील्ड स्पेक्टोग्राफ (एनआइएफएस) के साथ गुरुत्वाकर्षण लेंस से युक्त एक शक्तिशाली तकनीक का इस्तेमाल किया था। एएनयू की टियांटियां युआन के मुताबिक, इस तकनीक से हमें उच्च विश्लेषण के साथ अभूतपूर्व विस्तृत जानकारी के अध्ययन में मदद मिलेगी।

शोधकर्ताओं की टीम का नेतत्व करने वाली टियांटियां ने कहा कि इससे हम 11 अरब साल पहले के समय को समझने में सक्षम होंगे और इससे हमें पहले, सर्पिल आकार वाली आकाशगंगा के बनने की सीधी जानकारी मिलेगी। अमेरिका में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के रेनयू सान के मुताबिक, ए1689बी11 जैसी प्राचीन आकाशगंगा का अध्ययन कई जटिल गुत्थियां सुलझाई जा सकेंगी। इसका मिलना एक अहम खोज है। यह ब्रह्मांड को समझने में हमारी और मदद करेगी

यह भी पढ़ें : ‘स्मार्ट’ ग्रीनहाउस में बिजली के साथ पैदा होंगी स्वस्थ फसल