Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Singapore: भारत से पुलिस अधिकारियों की भर्ती पर विचार कर रहा सिंगापुर, संसद में बोले कानून और गृह मामलों के मंत्री शनमुगम

सिंगापुर भारत चीन फिलीपींस और म्यांमार से पुलिस अधिकारियों की भर्ती पर विचार कर रहा है। सिंगापुर के कानून और गृह मामलों के मंत्री के शनमुगम ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए गृह मामलों का मंत्रालय एपीओ भर्ती के अपने क्षेत्र को ताइवान से विस्तार देना चाह रहा है। इनमें संभावित रूप से भारत चीन आदि से लोगों को शामिल किया जाएगा।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Fri, 12 Jan 2024 12:02 AM (IST)
Hero Image
भारत से पुलिस अधिकारियों की भर्ती पर विचार कर रहा सिंगापुर। फाइल फोटो।

पीटीआई, सिंगापुर। सिंगापुर भारत, चीन, फिलीपींस और म्यांमार से पुलिस अधिकारियों की भर्ती पर विचार कर रहा है। सिंगापुर के कानून और गृह मामलों के मंत्री के शनमुगम ने कहा कि हाल के कुछ वर्षों में सहायक पुलिस अधिकारी (एपीओ) के लिए ताइवान से लोगों की संख्या में कमी आई है, जिसकी वजह से इसे लेकर विचार किया जा रहा है।

कई देशों के लोगों को किया जाएगा शामिल

उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए गृह मामलों का मंत्रालय एपीओ भर्ती के अपने क्षेत्र को ताइवान से विस्तार देना चाह रहा है। इनमें संभावित रूप से भारत, चीन आदि से लोगों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें सहायक पुलिस बल को सुरक्षा सेवा में बढ़ती मांग को लेकर विदेशों से एपीओ की भर्ती को मंजूरी देने की जरूरत है।

यह भी पढ़ेंः 2024 Henley Passport Index: इन 6 देशों का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा शक्तिशाली, चेक करें लिस्ट में भारत का कौन-सा स्थान

उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय कार्यबल में कमी, शारीरिक फिटनेस जैसी आवश्यकताओं को देखते हुए सहायक पुलिस बलों को एपीओ की पर्याप्त संख्या को बनाए रखने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। शनमुगम संसद सदस्य और विपक्षी वर्कर्स पार्टी के अध्यक्ष सिल्विया लिम के संसदीय प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

ताइवानी एपीओ को नियुक्त करना जारी रखेंगे सहायक पुलिस बल

मंत्री से पूछा गया था कि क्या सिंगापुर अब भी ताइवान से एपीओ की नियुक्ति कर रहा है। ताइवान से यह भर्ती 2017 से किया जा रहा है। शनमुगम ने कहा कि सहायक पुलिस बल ताइवानी एपीओ को नियुक्त करना जारी रखेंगे, भले ही उनकी संख्या में गिरावट जारी है।

यह भी पढ़ेंः Singapore: सिंगापुर में भारतीय मूल के सैन्यकर्मी ने नाबालिग के साथ की दुष्कर्म करने की कोशिश