Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण बस दुर्घटना में छह यात्रियों की मौत, 28 घायल

Nepal Bus Accident पुलिस उपाधीक्षक ने घटना के बारे में बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार दुर्घटना तब हुई जब चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के बाद बस पहाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ( प्रतीकात्मक - फोटो )

By AgencyEdited By: Ashisha Singh RajputUpdated: Sun, 12 Mar 2023 04:25 PM (IST)
Hero Image
सिंधुली जिले में हुई यह खतरनाक दुर्घटना बस के पहाड़ी से टकरा जाने के कारण हुई।

काठमांडू, पीटीआई। नेपाल के सिंधुली जिले में रविवार को एक भीषण बस एक्सीडेंट हो गई। इसमें तीन महिलाओं सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में करीब 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बस में कुल 34 लोग सवार थे।

पहाड़ी से टकराई बस

सिंधुली जिले में हुई यह खतरनाक दुर्घटना बस के पहाड़ी से टकरा जाने के कारण हुई। द काठमांडू पोस्ट अखबार ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ओखलधुंगा से काठमांडू जा रही 34 यात्रियों को ले जा रही बस मिड-हिल हाईवे के साथ फिक्कल ग्रामीण नगर पालिका -4 में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीवी दहल ने बताया

पुलिस ने कहा कि हादसे में तीन पुरुषों और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीवी दहल ने घटना के बारे में बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के बाद बस पहाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल यात्रियों को खुरकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक राज कुमार सिलवाल ने कहा कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों में से पांच को इलाज के लिए काठमांडू ले जाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि फिलहाल बस चालक फरार है।