Move to Jagran APP

Stampede In Kenya: केन्या में भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत, हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल

केन्या में वार्षिक अवकाश के जश्न के दौरान शुक्रवार को भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हजारों लोग पश्चिमी केन्या के केरिचो स्टेडियम के अंदर जश्न समारोह में जाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे उसी दौरान भगदड़ मची।

By Jagran NewsEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Sat, 21 Oct 2023 12:14 AM (IST)
Hero Image
केन्या में भगदड़ मचने से छह लोगों की हुई मौत। (फोटो- एपी)
एपी, नैरोबी। केन्या में वार्षिक अवकाश के जश्न के दौरान शुक्रवार को भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हजारों लोग पश्चिमी केन्या के केरिचो स्टेडियम के अंदर जश्न समारोह में जाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे उसी दौरान भगदड़ मची।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। स्टेडियम में इस वर्ष के 'माशुजा दिवस' का आयोजन होना था। स्वाहिली भाषा में 'नायकों के दिवस' को 'माशुजा दिवस' कहते हैं।

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: रूस ने अपने नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी, इजरायल और फलस्तीन न जाने की दी सलाह

हादसे के बाद राष्ट्रपति ने दिया अपना संबोधन

घटनास्थल पर मौजूद एक स्थानीय कैमरामैन फेस्टस किरुइ ने बताया कि 'लोग भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बारिश होने के कारण वे कीचड़ में फंसते चले गए और एक के ऊपर एक लोग गिरने लगे।' इस हादसे के लगभग चार घंटे बाद राष्ट्रपति विलियम रूटो ने हजारों लोगों को संबोधित किया। लेकिन उन्होंने अपने संबोधन में भगदड़ का जिक्र नहीं किया।