Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अब बिना वीजा श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे भारतीय, Sri Lanka ने छह अन्य देशों के लिए भी Free Visa का ऐलान

भारत के लोग अब बिना वीजा के पड़ोसी देश श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे। श्रीलंका की कैबिनेट ने भारत समेत सात देशों के यात्रियों को बिना वीजा देश की यात्रा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने भारत समेत चीन रूस मलेशिया जापान इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निशुल्क प्रवेश की अनुमति दे दी।

By AgencyEdited By: Shalini KumariUpdated: Tue, 24 Oct 2023 04:39 PM (IST)
Hero Image
अब भारत समेत सात देशों के लोग बिना वीजा घूम सकेंगे श्रीलंका

प्रेट्रे, कोलंबो। भारत के लोग अब बिना वीजा के पड़ोसी देश श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे। श्रीलंका की कैबिनेट ने भारत समेत सात देशों के यात्रियों को बिना वीजा देश की यात्रा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय कर्ज में डूबे द्वीप राष्ट्र के पर्यटन क्षेत्र के पुनर्निमाण के प्रयासों के तहत लिया गया है। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को कहा कि इसे 31 मार्च, 2024 तक पायलट प्रोजेक्ट की तरह शुरू किया जाएगा।

भारत समेत सात देशों को मिली अनुमति

कैबिनेट ने भारत समेत चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निशुल्क प्रवेश की अनुमति दे दी। इन देशों के यात्री श्रीलंका की यात्रा करने आने के लिए निशुल्क वीजा प्राप्त कर सकेंगे। सितंबर में श्रीलंका आने वाले यात्रियों के आंकड़ों के मुताबिक, 30 हजार यात्रियों व 26 प्रतिशत के साथ भारत पहले और आठ हजार यात्रियों के साथ चीन दूसरे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें: 'मैं अपने फैसले पर कायम हूं', US में समलैंगिक विवाह के मुद्दे पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने खुलकर रखी अपनी बात

2019 में हुए धमाके के बाद कम हुए पर्यटक

2019 में ईस्टर रविवार धमाके के बाद श्रीलंका आने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई थी। धमाके में 11 भारतीय समेत 270 लोगों की मौत हो गई थी और 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: China: 'तीन दवा कंपनियों में लुप्तप्राय जानवरों के हिस्सों का हो रहा इस्तेमाल', चीन को लेकर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा