Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

श्रीलंकाई नौसेना ने डूबी चीनी नौका से 14 शव किए बरामद, तलाशी अभियान में कई देशों ने बढ़ाया मदद का हाथ

श्रीलंका की नौसेना ने बहुराष्ट्रीय तलाश प्रयासों के तहत खोज एवं बचाव (एसएआर) अभियान चलाने के बाद डूबी चीनी नौका से 14 शव बरामद किए हैं। मछली पकड़ने वाले चीनी जहाज में 39 लोग सवार थे। यह जहाज 16 मई को मध्य हिंद महासागर में पलट गया था।

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Wed, 24 May 2023 05:15 PM (IST)
Hero Image
श्रीलंकाई नौसेना ने डूबी चीनी नौका से 14 शव किए बरामद।

कोलंबो, पीटीआई। श्रीलंका की नौसेना ने बहुराष्ट्रीय तलाश प्रयासों के तहत खोज एवं बचाव (एसएआर) अभियान चलाने के बाद डूबी चीनी नौका से 14 शव बरामद किए हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को कहा कि समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) अपने निर्धारित क्षेत्र के साथ-साथ पड़ोसी क्षेत्रों में समुद्री खोज और बचाव कार्यों के समन्वय और सुविधा के लिए जिम्मेदार है।

चीनी जहाज में 39 लोग थे सवार

जानकारी के अनुसार, मछली पकड़ने वाले चीनी जहाज में 39 लोग सवार थे, जिनमें 17 चीनी, 17 इंडोनेशियाई और पांच फिलीपीन नाविक शामिल थे। यह जहाज 16 मई को मध्य हिंद महासागर में पलट गया था।

कई लोगों के बारे में नहीं मिली जानकारी 

श्रीलंकाई नौसेना के गोताखोरों ने डूबे हुए जहाज के भीतर सावधानीपूर्वक तलाशी ली और कप्तान के केबिन और जहाज के अंदर से 2 शव बरामद किए। शवों को चीनी अधिकारियों को सौंप दिया गया। हालांकि, शेष लोगों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिली है।

कई देशों ने तलाशी अभियान में बढ़ाया मदद का हाथ

नौसेना के बयान में कहा गया कि इसके अलावा, नौसेना के गोताखोरों ने जहाज के विभिन्न कोचों से चालक दल के 12 और शवों को ढूंढ निकाला। मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंडोनेशिया, मालदीव और फिलीपींस सहित कई देशों ने इस अभियान में चीन की आपातकालीन मदद की।