श्रीलंकाई राष्ट्रपति देश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए की अपील, कहा- ओवरटाइम काम करें सरकारी कर्मचारी
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए सरकारी कर्मचारियों से ओवरटाइम काम करने की अपील की है। उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में लोकसेवा का काम केवल आठ घंटे का नहीं है। फाइल फोटो।

कोलंबो, पीटीआइ। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए सरकारी कर्मचारियों से ओवरटाइम काम करने की अपील की है। उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में लोकसेवा का काम केवल आठ घंटे का नहीं है। इस वर्ष देश को समृद्ध बनाने के लिए सरकारी कर्मचारी अधिक समय तक काम करें। बता दें कि यह द्वीपीय देश बीते वर्ष विदेशी मुद्रा भंडार की भारी तंगी के चलते आर्थिक संकट में फंस गया। इसके चलते राजनीतिक उथल-पुथल में देश के प्रभावशाली राजपक्षे परिवार को सत्ता से बाहर होना पड़ा था।
आप सभी के सहयोग से सामान्य स्थिति की जाए बहाल- सिंघे
न्यूज पोर्टल न्यूजफर्स्ट एलके के अनुसार, राष्ट्रपति भवन में सोमवार को हुए एक कार्यक्रम में विक्रम सिंघे ने कहा, 'प्रत्येक व्यक्ति (लोक सेवक) के कर्तव्य को प्रतिदिन केवल आठ घंटे और सप्ताह में पांच दिनों तक सीमित नहीं किया जा सकता। वर्ष 2023 के अंत तक मैं यह उम्मीद करता हूं कि आप सभी के सहयोग से देश को आगे ले जाया जाए और सामान्य स्थिति बहाल की जाए।'
गोटाबाया ने अमेरिकी नागरिकता के लिए किया आवेदन
श्रीलंका के अपदस्थ राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने अपनी अमेरिकी नागरिकता बहाल करने के लिए आवेदन किया है। किसी देश में शरण नहीं मिलने के बाद उन्होंने अमेरिका की सरकार के समक्ष आवेदन किया है। गोटाबाया ने 2019 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए अमेरिकी नागरिकता छोड़ दी थी। उन्हें गत वर्ष जुलाई में राजनीतिक उथल-पुथल के चलते राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र देकर देश छोड़कर भागना पड़ा था। वह गत वर्ष के आखिर में श्रीलंका लौटे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।