Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Earthquake in Taiwan: ताइवान में भूकंप के बाद 24 घंटे में आए 50 से ज्यादा आफ्टरशॉक, सैकड़ों लोग अब भी लापता; राहत-बचाव कार्य जारी

Earthquake in Taiwan बुधवार को ताइवान में 1999 के बाद ऐसा भूकंप आया जो इतना ताकतवर था। ताइवान में आए 7.4 तीव्रता के इस भूकंप में कई कई इमारतें सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। भीषण भूकंप में 9 लोगों की मौत हो गई। भूकंप के बाद ताइवान में राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं इस भूकंप में 1000 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

By Agency Edited By: Babli Kumari Updated: Thu, 04 Apr 2024 08:12 AM (IST)
Hero Image
ताइवान में भूकंप के बाद बचाव कार्य जारी (फोटो- AP)

डिजिटल डेस्क, ताइपे। Earthquake in Taiwan: ताइवान में बुधवार को आए 25 वर्ष के सबसे शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने देश में तबाही का मंजर ला दिया है। भूकंप का केंद्र ताइवान के कम आबादी वाले पूर्वी तट से कुछ ही दूरी पर है। 7.4 की तीव्रता से आए भूकंप में अब तक नौ लोगों की जान गई है और 1000 से अधिक लोग घायल हैं।

वहीं, कई लोग अभी भी इमारतों में फंसे हुए हैं। कई पुरानी इमारतों की छत भरभरा कर गिर गईं है। इसके अलावा 50 होटल कर्मचारी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, मौसम अधिकारियों ने बताया कि भूकंप आने के बाद से अबतक 50 से अधिक झटके (आफ्टरशॉक) महसूस किए गए।

ड्रोन और हेलीकॉप्टर से हो रही है लापता लोगों की तलाश 

अग्निशमन विभाग ने कहा कि उसका बचाव कार्य क्रॉस-आइलैंड राजमार्ग पर फंसे लोगों पर केंद्रित है जो हुआलिएन को ताइवान के पश्चिमी तट से जोड़ने वाली घाटी से होकर गुजरता है और एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। अधिकारी घाटी में लोगों की तलाश के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरों का उपयोग कर रहे हैं। अग्निशमन विभाग ने कहा कि गुरुवार सुबह एक हेलीकॉप्टर ने खनन क्षेत्र में फंसे छह लोगों को बचाया।

रेलवे प्रशासन ने कहा कि हुलिएन के लिए रेलवे लाइन भी गुरुवार को समय से पहले फिर से खोल दी गई, हालांकि हुलिएन शहर के उत्तर में एक ग्रामीण स्टेशन भूकंप से हुए क्षति के कारण अभी बंद है।

यह भी पढ़ें- भूकंप के बाद ताइवान के कई चिप प्लांट में उत्पादन रुका, यहीं बनते हैं दुनिया के 90% एडवांस चिप