Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Earthquake in Taiwan: ताइवान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई तीव्रता

ताइवान में शुक्रवार को भूकंप से धरती हिली। सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन (सीडब्ल्यूए) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। द्वीप के मौसम प्रशासन ने कहा कि द्वीप पर आए बड़े भूकंप से नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। भूकंप से राजधानी ताइपे की इमारतें भी हिल गईं। अधिकारियों ने कहा कि शहर में मेट्रो सेवाएं कम गति पर जारी रहीं।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 16 Aug 2024 06:54 AM (IST)
Hero Image
ताइवान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई तीव्रता

 रॉयटर, ताइपे। ताइवान में शुक्रवार को भूकंप से धरती हिली। सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन (सीडब्ल्यूए) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। अभी तक भूकंप से संबंधित किसी के हताहत होने या क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं है। ताइवान न्यूज के अनुसार भूकंप से राजधानी ताइपे की इमारतें भी हिल गईं। अधिकारियों ने कहा कि शहर में मेट्रो सेवाएं कम गति पर जारी रहीं। वहीं, लोगो के लिए समुद्र से जुड़े राजमार्गों पर गाड़ी चलाते समय चेतावनी जारी है।