Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Afghanistan: तालिबान ने महिलाओं के सार्वजनिक स्थानों पर बोलने पर लगाया प्रतिबंध, कानून नहीं माना तो मिलेगा भारी दंड

तालिबान ने एक बार फिर नया कानून पेश किया है। तालिबान शासकों ने नए कानूनों के तहत सार्वजनिक रूप से महिलाओं के बोलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नए कानूनों के तहत महिलाओं को अब अपना चेहरा ढककर रखना होगा उनके कपड़े पतले छोटे नहीं होने चाहिए। कानून का पालन नहीं करने पर चेतावनी या गिरफ्तारी जैसे दंड दिए जाएंगे।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 23 Aug 2024 05:45 AM (IST)
Hero Image
तालिबान ने महिलाओं के सार्वजनिक स्थानों पर बोलने पर लगाया प्रतिबंध

एपी, इस्लामाबाद। अफगानिस्तान के तालिबान शासकों ने नए कानूनों के तहत सार्वजनिक रूप से महिलाओं के बोलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नए कानूनों के तहत महिलाओं को अब अपना चेहरा ढककर रखना होगा। कानून का पालन नहीं करने पर चेतावनी या गिरफ्तारी जैसे दंड दिए जाएंगे।

सरकार के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा द्वारा अनुमोदित किए जाने के बाद बुधवार को ये कानून लागू कर दिए गए। इसमें कहा गया है कि महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हर समय अपने शरीर को ढकना अनिवार्य है। कपड़े पतले, छोटे नहीं होने चाहिए।

जीवित व्यक्तियों की तस्वीरों के प्रकाशन पर भी प्रतिबंध

जीवित व्यक्तियों की तस्वीरों के प्रकाशन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। संगीत बजाने, अकेली महिला के अकेले यात्रा करने और उन पुरुषों और महिलाओं के मिलने-जुलने पर प्रतिबंध लगाता है जो एक-दूसरे से संबंधी नहीं हैं।