Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Liveable Cities 2023: ऑस्ट्रिया का वियना है रहने योग्य सबसे उत्तम शहर, बांग्लादेश और पाकिस्तान का बुरा हाल

Liveable Cities 2023 ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना इस साल रहने योग्य सबसे उत्तम शहर है। हालांकि ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2023 द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक टॉप 10 शहरों में कोई भी भारतीय शहर शुमार नहीं है। इस सूची में रहने योग्य सबसे उत्तम शहर वियना है जबकि डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन दूसरे पायदान पर है। वहीं 173 शहरों की सूची में कीव को 165वां स्थान मिला है।

By Anurag GuptaEdited By: Anurag GuptaUpdated: Thu, 22 Jun 2023 06:51 PM (IST)
Hero Image
वियना है रहने योग्य सबसे उत्तम शहर (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना इस साल रहने योग्य सबसे उत्तम शहर है। इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने 'ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2023' नामक एक डेटा जारी किया है, जिसमें रहने योग्य सबसे उत्तम और सबसे खराब शहरों का जिक्र है।

खैर हम आपको राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बारे में भी जानकारी देंगे। आखिर इस सूची में दिल्ली को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है, क्योंकि स्वास्थ्य व्यवस्था, संस्कृति, स्थिरता और पर्यावरण समेत कई कारकों के आधार पर इस डेटा को तैयार किया गया है।

टॉप 10 शहरों में किसे मिला स्थान?

'ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2023' द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक, टॉप 10 शहरों में कोई भी भारतीय शहर शुमार नहीं है। इस सूची में रहने योग्य सबसे उत्तम शहर वियना है, जबकि डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन दूसरे पायदान पर है।

इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न को तीसरा और सिडनी को चौथा स्थान मिला है, जबकि कनाडा का वैंकूवर पांचवें पायदान पर है। टॉप 10 शहरों में कनाडा के सबसे ज्यादा तीन शहर, ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड के दो-दो शहर शामिल हैं।

रैंकिंग रहने योग्य शहर
1 वियना (ऑस्ट्रिया)
2 कोपेनहेगन (डेनमार्क)
3 मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)
4 सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)
5 वैंकूवर (कनाडा)
6 ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड)
7 कैलगरी (कनाडा)
8 जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
9 टोरंटो (कनाडा)
10 ओसाका (जापान)

सर्वे के मुताबिक, एशिया-प्रशांत शहरों ने जहां एक तरफ तरक्की की है। वहीं, पश्चिमी यूरोपीय शहर 2023 की रैंकिंग में नीचे खिसक गए। सबसे बुरा हाल युद्धग्रस्त यूक्रेन की राजधानी कीव का है।

173 शहरों की सूची में इस वर्ष कीव को 165वां स्थान मिला है, जबकि 2022 में रूस का मॉस्को शहर खिसकर 96वें स्थान पर आ गया था और इस वर्ष मॉस्को अपने स्थान पर बरकरार है।

भारतीय शहरों का क्या है हाल?

टॉप 10 शहरों में दिल्ली, मुंबई समेत किसी भी भारतीय शहर को स्थान नहीं मिला। हालांकि, दिल्ली और मुंबई को सूची में कौन सा स्थान मिला इसकी चर्चा जरूर करेंगे। बता दें कि सूची में दिल्ली और मुंबई को 60वां स्थान मिला है।

पड़ोसियों का क्या है हाल?

पड़ोस में स्थित बांग्लादेश और पाकिस्तान के शहरों पर भी एक नजर डालते हैं। 173 शहरों की सूची में बांग्लादेश की राजधानी ढाका को 166वां स्थान, जबकि पाकिस्तान के कराची को 169वां स्थान मिला है।

कौन से शहर हैं सबसे खराब?

रहने के मामले में सबसे खराब शहरों में सर्वप्रथम सीरिया की राजधानी दमिश्क का नाम आता है, जबकि लीबिया की राजधानी त्रिपोली को 172वां स्थान प्राप्त हुआ है।

टॉप 5 सबसे खराब शहर और उनकी रैंकिंग

रैंकिंग सबसे खराब शहर
173 दमिश्क (सीरिया)
172 त्रिपोली (लीबिया)
171 अल्जायर्स (अल्जीरिया)
170 लागोस (नाइजीरिया)
169 कराची (पाकिस्तान)