Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

संयुक्त राष्ट्र: पश्चिम और मध्य अफ्रीका में हजारों लोग अगले साल भुखमरी का कर सकते हैं सामना

पश्चिम अफ्रीका के संघर्ष-ग्रस्त हिस्सों में अगले साल 25000 से अधिक लोग भुखमरी का सामना कर सकते हैं। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने शुक्रवार को चेतावनी दी। हिंसा और COVID-19 महामारी भी लोगों के लिए खतरा पैदा कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: Versha SinghUpdated: Sat, 17 Dec 2022 08:47 AM (IST)
Hero Image
पश्चिम और मध्य अफ्रीका में हजारों लोग अगले साल भुखमरी का कर सकते हैं सामना

डकार, सेनेगल। पश्चिम अफ्रीका के संघर्ष-ग्रस्त हिस्सों में अगले साल 25,000 से अधिक लोग भुखमरी का सामना कर सकते हैं। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने शुक्रवार को चेतावनी दी।

विश्व खाद्य कार्यक्रम के फेडेरिको डोहर्ट ने कहा कि हिंसा और COVID-19 महामारी के आर्थिक पतन और यूक्रेन में युद्ध बड़े पैमाने पर नाइजीरिया, माली और बुर्किना फासो में लोगों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।

डकार में, डोहर्ट ने क्षेत्रीय सरकारों, संयुक्त राष्ट्र और सहायता समूहों द्वारा नवीनतम खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट और निष्कर्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां हमने पिछले साल पहले से ही गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना किया था, हम इस साल और अधिक गिरावट देख रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने इस सप्ताह एक बयान में कहा, बुर्किना फासो, माली और नाइजर के बीच का सीमा पार क्षेत्र पश्चिम अफ्रीका के बढ़ते मानवीय संकट का केंद्र है, जो जलवायु परिवर्तन, गंभीर बाढ़ और सूखे से ग्रस्त है। इसके कारण 10 मिलियन से अधिक लोगों को सहायता की आवश्यकता है।

डोहर्ट ने कहा कि भूखमरी का सामना कर रहे लगभग 80% लोग (लगभग 20,000) बुर्किना फासो के साहेल क्षेत्र में हैं, जहां अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े जिहादियों ने शहरों को घेर लिया है और लोगों तक पहुंचने वाली सहायता को बंद कर दिया है। जिबो शहर के निवासियों को महीनों से ब्लॉक कर दिया गया है, वे अपने खेतों तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं।

जिबो के रहने वाले सिदी डिको ने द एसोसिएटेड प्रेस को फोन पर बताया, हमें खाना तभी मिलता है जब काफिला आता है। दुर्भाग्य से, वे हर रोज नहीं आ रहे हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह हमें इस स्थिति से जल्द ही बाहर निकालेंगे।

डिको ने कहा, जो थोड़ा-बहुत खाना आता है, वह सैन्य काफिलों से होकर गुजर जाता है, जिसे लेकर अक्सर सड़क पर हमले होते हैं। सहायता समूहों को भोजन के परिवहन के लिए हेलीकाप्टरों का उपयोग करने की आवश्यकता होती है, जो काफी महंगा है।

डोहर्ट ने कहा कि माली में, जहां एक दशक से हिंसा चल रही है, 1,700 लोगों को भयावह स्तर की भुखमरी का सामना करना पड़ेगा।

वहां के विस्थापित लोगों का कहना है कि उनके पास नौकरी की कमी है और वे भोजन का खर्च नहीं उठा सकते। उमर बैरी ने कहा कि हिंसा से पहले मैं काम करने के लिए बाजार जाता था और अपने परिवार के लिए खाना लाता था।

बैरी ने कहा कि उनका परिवार अब दिन में तीन बार के बजाय दो बार खाता है। अन्य क्षेत्रीय राष्ट्र जो समान स्तर की हिंसा से त्रस्त नहीं हैं, उन्हें भी भूख की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष की अंतिम तिमाही में, बेनिन, आइवरी कोस्ट, गिनी, गिनी-बिसाऊ, लाइबेरिया, सिएरा लियोन और टोगो ने 2021 की तुलना में खाद्य असुरक्षा में 20% की वृद्धि का अनुभव किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि नाइजीरिया में लगभग 2.5 करोड़ लोग खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- US Capitol Violence: पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ आरोपों पर सिफारिश करने का विचार कर रही है हाउस कमेटी

यह भी पढ़ें- क्या सच में होते हैं एलियन? अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन को मिली सैकड़ों नई UFO रिपोर्ट