Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Czech Republic Accident: मालगाड़ी में जा घुसी ट्रेन, हादसे में 4 लोगों की मौत, 23 जख्मी

यूरोपीय देश चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है आज तड़के एक ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है वहीं 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है।प्राग से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) पूर्व पर्डुबिस शहर में ये घटना हुई।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Thu, 06 Jun 2024 08:59 AM (IST)
Hero Image
Czech Republic Accident: मालगाड़ी में जा घुसी ट्रेन ( FILE PHOTO)

एपी, प्राग। यूरोपीय देश चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है, आज तड़के एक ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है, वहीं 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है।

कहां हुई थी घटना?

इंटरियर मंत्री विट रकुसन ने इस घटना के बारे में आगे जानकारी देते हुए बताया कि प्राग से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) पूर्व पर्डुबिस शहर में ये घटना हुई। रकुसन ने आगे बताया, यात्री ट्रेन निजी रेजीओजेट कंपनी की थी। देश के पूर्वी हिस्से के बीच एक प्रमुख ट्रैक को बंद करना पड़ा। वहीं अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। परिवहन मंत्री मार्टिन कुप्का ने इस बात की जानकारी दी है।

300 से ज्यादा सवार थे यात्री

ट्रेन 300 से अधिक यात्रियों को ले जा रही थी, जिनमें से कई विदेशी थे। निजी रेजियोजेट कंपनी द्वारा संचालित ट्रेन, स्लोवाकिया की सीमा के करीब पश्चिमी यूक्रेनी शहर चोप की ओर जा रही थी। टीवी फुटेज के मुताबिक, एक गाड़ी पटरी से उतर गई थी और यात्रियों को पार्डुबिस मुख्य स्टेशन के पास बसों में बिठाया जा रहा था।

वहीं स्थानीय अग्निशमन विभाग की प्रवक्ता वेंडुला होराकोवा ने चेक टीवी को बताया है कि मालगाड़ी कैल्शियम कार्बाइड ले जा रही थी।बता दें कि प्रधान मंत्री पेट्र फियाला ने भी इस घटना पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने दुर्घटना को एक बड़ी त्रासदी बताया और मारे गए लोगों के प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मास शूटिंग हादसे में कई लोगों ने गंवाई थी जान 

वहीं इससे पहले चेक रिपब्लिक से एक मास  शूटिंग का मामला सामने आया था। हादसे में एक विश्वविद्यालय की इमारत में भीषण गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में लगभग 15 लोगों की मौत हो गई थी। गोलीबारी चार्ल्स विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग की इमारत में हुई और हमलावर एक छात्र था। प्राग पुलिस प्रमुख मार्टिन वोंद्रासेक ने इस घटना की जानकारी दी थी। हमलावर की उम्र मात्र 24 साल थी।

यह भी पढ़ें: Czech Republic Shooting: चेक रिपब्लिक के चार्ल्स विश्वविद्यालय में भीषण गोलीबारी, 10 की मौत; 11 घायल

यह भी पढ़ें: Prague University Shooting: 15 की मौत, 24 लड़ रहे जिंदगी की जंग; प्राग यूनिवर्सिटी में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर भी ढेर