Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तुर्किये ने एक और चर्च को मस्जिद में किया तब्दील, राष्ट्रपति एर्दोगन ने की औपचारिक घोषणा; कई देशों ने की आलोचना

तुर्किये ने एक और चर्च को मस्जिद में तब्दील कर दिया है। चोरा चर्च जिसे तुर्किये में करिये के नाम से जाना जाता है को राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने सोमवार को औपचारिक रूप से मस्जिद में तब्दील करने की घोषणा की। चोरा से पहले इस्तांबुल के ऐतिहासिक हागिया सोफिया को मस्जिद में तब्दील किया गया था। इस फैसले की ग्रीस और अन्य देशों ने आलोचना की है।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Mon, 06 May 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
तुर्किये ने एक और चर्च को मस्जिद में किया तब्दील। फाइल फोटो।

एपी, अंकारा। तुर्किये ने एक और चर्च को मस्जिद में तब्दील कर दिया है। चोरा चर्च जिसे तुर्किये में करिये के नाम से जाना जाता है, को राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने सोमवार को औपचारिक रूप से मस्जिद में तब्दील करने की घोषणा की। चोरा से पहले इस्तांबुल के ऐतिहासिक हागिया सोफिया को मस्जिद में तब्दील किया गया था। इस फैसले की ग्रीस और अन्य देशों ने आलोचना की है।

संयुक्त राष्ट्र विश्व धरोहर स्थलों के रूप में है सूचीबद्ध

उन्होंने तुर्किये से महत्वपूर्ण बीजान्टिन-युग के स्मारकों की रक्षा का आग्रह किया था। दोनों संयुक्त राष्ट्र विश्व धरोहर स्थलों के रूप में सूचीबद्ध हैं। हागिया सोफिया सदियों तक एक चर्च था।

राष्ट्रपति एर्दोगन ने की घोषणा

मस्जिद में बदलने के आदेश से पहले चोरा का उपयोग दशकों तक एक संग्रहालय के रूप में किया गया। मस्जिद के रूप में चोरा की औपचारिक शुरुआत में देरी हुई, क्योंकि संरचना का जीर्णोद्धार किया गया।

एर्दोगन ने सोमवार को अंकारा में एक सम्मेलन हाल से चोरा के साथ-साथ हाल ही में बहाल की गई अन्य संरचनाओं के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। एर्दोगन ने टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान कहा, यह सौभाग्य लाए।

यह भी पढ़ेंः India Maldives Tension: भारतीयों के लिए गिड़गिड़ा रहा मालदीव! अर्थव्यवस्था की दी दुहाई, भारतीय पर्यटकों से अब की ये अपील

यह भी पढ़ेंः Kerala: 'दुष्कर्मी के बच्चे को जन्म देने के लिए नहीं कर सकते मजबूर, HC ने 16 वर्षीय पीड़िता को दी गर्भपात की अनुमति