Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कीव के बाहरी इलाके में रूस का ताबड़तोड़ हमला, गूंजी धमाकों की आवाज; यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट

यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहरी इलाके में रविवार तड़के रूसी हवाई हमले किए गए। कीव सैन्य प्रशासन ने टेलीग्राम पर बताया की यूक्रेन लगातार कीव पर हो रहे हवाई हमले को विफल कर रहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के एक गवाह ने कीव में हो रहे धमाकों की आवाज की सूचना दी। बता दें कि पूरे यूक्रेन में सुबह 5 बजे हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया था।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Sun, 27 Aug 2023 08:20 AM (IST)
Hero Image
कीव के बाहरी इलाके में रूस का ताबड़तोड़ हमला (Image: Representative)

कीव, एजेंसी। Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लगभग एक साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। यूक्रेनी ड्रोन को रूस की राजधानी मॉस्को में देखा जा रहा है, तो रूस भी यूक्रेन की राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ हवाई हमले (air attack on Kyiv) करने से पीछे नहीं हट रहा है।

कीव पर हवाई हमले, यूक्रेन में अलर्ट

इसी घटनाक्रम में अब कीव सैन्य प्रशासन ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर बताया की यूक्रेन लगातार कीव पर हो रहे हवाई हमले को विफल कर रहा है। रविवार तड़के कीव के बाहरी इलाके में रूसी हवाई हमले (Russian air attack on Kyiv) हुए, जिसे यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणालियां नाकाम करने में सफल रही। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के एक गवाह ने कीव में हो रहे धमाकों की आवाज की सूचना भी दी है। बता दें कि पूरे यूक्रेन में सुबह 5 बजे हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया था।

रूस के पूर्व राष्ट्रपति का दावा

दो देशों के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए रूस के पूर्व राष्ट्रपति और सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने दावा किया कि मॉस्को और कीव के बीच चल रहा युद्ध दशकों तक जारी रह सकता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि पश्चिम को हार का सामना करना तय है, भले ही इसमें वर्षों या दशकों का समय लगे। पूर्व क्रेमलिन नेता ने चेतावनी दी कि रूस लड़ाई हार गया है और पश्चिम भी 'नष्ट' हो जाएगा।