Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UK PM Race की रेस में कौन हैं प्रमुख दावेदार, भारतीय मूल के सुनक इस दौड़ में सबसे आगे क्‍यों

UK PM Race ब्रिटेन के लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि देश का अगला पीएम कौन होगा। यह उम्‍मीद की जा रही है कि 28 अक्‍टूबर तक यूके को नया पीएम मिल सकता है। ब्रिटेन को नया प्रधानमंत्री कब मिलेगा। कौन से नाम सुर्खियों में है।

By Ramesh MishraEdited By: Updated: Sun, 23 Oct 2022 01:31 PM (IST)
Hero Image
UK PM Race की रेस में कौभारतीय मूल के सुनक इस दौड़ में सबसे आगे क्‍यों। एजेंसी।

नई दिल्‍ली, जेएनएन। UK PM Race : ब्रिटेन में राजनीतिक अस्थिरता के बीच एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर यूके में कौन होगा नया प्रधानमंत्री। ब्रिटेन में राजनीतिक अस्थिरता के बीच अगले प्रधानमंत्री बनने को लेकर कवायद तेज हो गई है। ब्रिटेन के लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि देश का अगला पीएम कौन होगा। यह उम्‍मीद की जा रही है कि 28 अक्‍टूबर तक यूके को नया पीएम मिल सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्‍या इस बार भी पीएम चुनाव की प्रक्रिया इतनी लंबी चलेगी। ब्रिटेन को नया प्रधानमंत्री कब मिलेगा। कौन से नाम सुर्खियों में है।

सुनक और जानसन का नाम आगे  (Rishi Sunak vs Boris Johnson)

प्रधानमंत्री पद के लिए भारतवंशी ऋषि सुनक और बोरिस जानसन का नाम तेजी से आगे चल रहा है। प्रधानमंत्री की इस रेस में और भी कई नाम है, लेकिन दो नामों की चर्चा ज्‍यादा है। फ‍िलहाल, पीएम की रेस में शामिल उम्‍मीदवारों को सोमवार को यानी 24 अक्‍टूबर को दोपहर दो बजे तक सौ सांसदों का समर्थन हासिल करना होगा।

उधर, यूके में पीएम और टोरी नेता के तौर पर लिस ट्रस का स्‍थान लेने की योजना बना रहे कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्‍यों के लिए नामांकन प्रक्रिया बृहस्‍पतिवार शाम को आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो गई है। उधर, सुनक के समर्थकों का दावा है कि उनके पास सौ सांसदों का समर्थन हासिल है। आइए जानते हैं कि इस बार ब्रिटेन में प्रधानमंत्री की रेस में अन्‍य कौन से नाम है, जिनकी चर्चा जोरों पर चल रही है।

कंजर्वेटिव पार्टी के 357 सांसद तय करेंगे नया पीएम

1- ब्रिटेन की पार्लियामेंट में कंजर्वेटिव पार्टी के 357 सांसद हैं। पीएम पद के लिए इसमें अधिकतम तीन उम्‍मीदवार शामिल होने की उम्‍मीद है। हालांकि, इस प्रतियोगिता में अभी तक कोई औपचार‍िक दावेदार नहीं हैं, लेकिन मुकाबला जानसन एवं पूर्व वित्‍त मंत्री ऋषि सुनक के बीच बताया जा रहा है। इसके अलावा ट्रस कैबिनेट में शामिल पेनी मोर्डौट का नाम भी सामने आ रहा है।

2- यह उम्‍मीद की जा रही है कि यह मुकाबला काफी दिलचस्‍प होगा। अगले हफ्ते सोमवार पार्टी के सांसद मतदान करेंगे। इसी दिन शाम छह बजे तक इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। सबसे कम मत पाने वाले प्रत्‍याशी को इस प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रमुख मुकाबला दो प्रतियोगियों के बीच होगा। इस मुकाबल में ब्रिटेन का नया पीएम चुना जाएगा। इसका परिणाम रात नौ बजे घोषित किया जाएगा। वर्ष 2016 में भी इसी प्रक्रिया को अपनाया गया था। थेरेसा भी इसी प्रक्रिया के तहत ब्रिटेन की पीएम बनीं थीं।

भारतीय मूल के ऋषि सुनक

यूके की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनक को ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री पद को सबसे प्रबल और योग्‍य उम्‍मीदवार माना जा रहा है। कंजर्वेटिव पार्टी में सुनक के समर्थकों ने यह उम्‍मीद जताई है कि ट्रस की जगह वह सबसे बेहतर प्रत्‍याशी हैं। बोरिस जानसन के इस्‍तीफे के बाद कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के लिए चुनाव में सुनक दूसरे नंबर पर भले थे, लेकिन उन्‍होंने ट्रस को कड़ी टक्‍कर दी थी। इस प्रक्रिया में सुनक शुरुआत के कई चरणों ट्रस को पीछे छोड़े थे। हालांकि, अंतिम चरण में वह ट्रस से हार गए थे। यही कारण है कि ट्रस के त्‍यागपत्र देने के बाद एक बार फ‍िर उनके नाम की चर्चा जोरों पर है।

पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जानसन भी दावेदार

इस प्रतियोगिता में एक बार फ‍िर बोरिस जानसन का नाम चल रहा है। यही कारण है कि ट्रस के इस्‍तीफे के बाद वह अपनी यात्रा को बीच में स्‍थगित करके स्‍वदेश लौट आए। ऐसा माना जा रहा है कि वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रह चुके हैं और उन्‍हें देश चलाने का अनुभव है। हालांकि, उनके नाम की आधिकारिक घोषणा पार्टी ने भले ही नहीं किया हो लेकन उनका नाम तेजी से चल रहा है। इसके लिए उनके समर्थकों ने सौ सांसदों के समर्थन जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। जुलाई में जानसन ने पीएम पद से इस्‍तीफा दिया था। इस्‍तीफा देने के बाद उन्‍होंने खुद को लो प्रोफाइल में रखा है। पार्टी के अंदर और बाहर उनको कई सांसदों का समर्थन हासिल है।

तीसरा नाम पेनी मोर्डौट Penny Mordaunt

पीएम पद के लिए तीसरा नाम पेनी मोर्डौट का भी है। जानसन के इस्‍तीफे के बाद पीएम की रेस में ट्रस और सुनक के बाद तीसरे स्‍थान पर मोर्डौट थी। वह मौजूद समय में ट्रस की कैब‍िनेट में भी शामिल थीं। मोर्डौट ने ट्रस को कड़ी टक्‍कर दी थी। ब्रिटेन में वह काफी लोकप्रिय हैं। खास बात यह है कि मोर्डौट ब्रेग्जिट की प्रबल समर्थक रही हैं। इसके चलते कंजर्वेटिव सदस्‍यों की निंदा का सामना करना पड़ा था।

रक्षा मंत्री बेन वालेस भी सुर्खियों में

इसके अलावा इस रेस में एक नाम भी शामिल हो सकता हैं। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस इस बार पीएम बनने की अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। खास बात यह है कि जिस कान्‍टेस्‍ट में लिज ट्रस को चुना गया था, उसमे वालेस ने अपनी दावेदारी नहीं पेश किए थे। यूक्रेन जंग के दौरान उनकी काफी महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में इस बार वह भी पीएम पद के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं।