Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चॉकलेट ने ले ली जान, ब्राजील में बुजुर्ग ज्योतिष की भविष्यवाणी और महिला की मौत की कहानी

ब्राजील में फर्नांडा वालोज पिंटो नाम की एक महिला की महिला की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। फर्नांडा वालोज पिंटो की मौत की भविष्यवाणी की गई थी। ये भविष्यवाणी एक हस्तरेखा देखने वाली बुजुर्ग महिला ने की थी। कुछ दिनों पहले पिंटो शहर से गुजर रही थी तभी उसे एक बूढ़ी औरत ने रोका और कहा कि उसके पास कुछ ही दिन बचे हैं। महिला ने पिंटो को तोहफे में चॉकलेट दी।

By Jagran NewsEdited By: Piyush KumarUpdated: Wed, 04 Oct 2023 05:41 AM (IST)
Hero Image
ब्राजील में एक महिला, फर्नांडा वालोज पिंटो की मौत चॉकलेट खाने से हुई।(फोटो सोर्स: जागरण)

जागरण न्यूज नेटवर्क,  ब्रासीलिया। ब्राजील में  फर्नांडा वालोज पिंटो (Fernanda Valoz Pinto) नाम की एक महिला की महिला की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, फर्नांडा वालोज पिंटो की मौत की भविष्यवाणी की गई थी। ये भविष्यवाणी एक हस्तरेखा देखने वाली बुजुर्ग महिला ने की थी।

कुछ दिनों पहले पिंटो शहर से गुजर रही थी, तभी उसे एक बूढ़ी औरत ने रोका और कहा कि उसके पास कुछ ही दिन बचे हैं।  महिला ने पिंटो को तोहफे में चॉकलेट दी।

चॉकलेट खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

पिंटो की मौत को याद करते हुए उसकी चचेरी बहन बियांका क्रिस्टीना ने बताया कि जैसे ही उसने (फर्नांडा वालोज पिंटो) चॉकलेट खाया वैसे ही उसे उल्टी हुई। उसे देखने में परेशानी होने लगी उसका शरीर नरम था।

बियांका क्रिस्टीना ने आगे कहा कि चूंकि कैंडी (चॉकलेट) पैक की गई थी, इसलिए ये अहसास नहीं हुआ कि इसे खाने के बाद कोई खतरा है। पिंटो ने चॉकलेट खाने के बाद अपनी परेशानी साझा की। उसने कहा,"मेरा दिल तेजी से दौड़ रहा है।  मैंने उल्टी कर दी है। लेकिन मेरे मुंह में यह स्वाद है। मुझे धुंधला दिखाई दे रहा है।

शव परीक्षण से क्या पता चला?

बता दें कि शव परीक्षण के बाद पता चला कि चॉकलेट में जहर मौजूद था। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि  पिंटो के शरीर में कीटनाशकों सल्फोटेप और टेरबुफोस के अंश मिले। कानून प्रवर्तन अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या पिंटो को मारने के लिए ज्योतिष को काम पर रखा गया था।

यह भी पढ़ें: Brazil: कूल्हे की सर्जरी के बाद राष्ट्रपति लूला की हालत स्थिर, मंगलवार तक अस्पताल से मिल जाएगी छुट्टी