Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बेअदबी के आरोप में भीड़ ने युवक को मार डाला, अब 23 लोग गिरफ्तार; पाकिस्तान में मचा बवाल

पाकिस्तान में बेअदबी के आरोप में 40 वर्षीय युवक की उग्र भीड़ ने हत्या कर दी। अब इस मामले में पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले में दो एफआईआर भी दर्ज की हैं। पुलिस का कहना है कि भीड़ में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है। सभी की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। मॉब लिंचिंग का यह मामला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sun, 23 Jun 2024 04:32 PM (IST)
Hero Image
पाकिस्तान में मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन। (प्रतीकात्मक फोटो)

पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पर्यटक की मॉब लिंचिंग मामले में शामिल 23 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पंजाब प्रांत के सियालकोट निवासी 40 वर्षीय मुहम्मद इस्माइल की खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले की मदयान तहसील में एक उग्र भीड़ ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को पूरे शहर में घसीटा था। भीड़ ने थाने को भी आग के हवाले कर दिया था।

यह भी पढ़ें: रूस के शहर ग्रेवोरोन पर यूक्रेन का ड्रोन हमला, 1 व्यक्ति की हुई मौत; गर्वनर ने दिया अपडेट

ईशनिंदा का लगा था आरोप

इस्माइल पर ईशनिंदा का आरोप था। उग्र भीड़ के हमले में पांच पुलिसकर्मी और 11 स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने इस्माइल की हत्या और मदयान पुलिस स्टेशन पर आगजनी के मामले में इन लोगों को गिरफ्तार किया है।

अज्ञात स्थान पर सभी गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जानकारी दी है कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को अज्ञात जगह पर रखा गया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। स्वात जिले के पुलिस अधिकारी (डीपीओ) सैयद जमान शाह ने कहा कि भीड़ में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। ईशनिंदा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में दो प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं।

योजना मंत्री ने घटना की निंदा की

पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने लिंचिंग की निंदा की। उन्होंने दुख जताया कि हमें इस घटना पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि हमारा देश खतरे में है। हम अब उस बिंदु पर पहुंच गए हैं, जहां हम भीड़ हिंसा और सड़क न्याय को सही ठहराने के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह संविधान और कानून का घोर उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें: नहीं सुधर रहा चीन! छुरा, कुल्हाड़ियों और हथौड़े से इस देश के नौसेना पर कर दिया हमला