Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बलूचिस्तान में लोगों को गायब कर रही पाकिस्तानी सेना, 12 जिलों में बनाया बंधक; रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मानवाधिकारों का हनन किया जा रहा है। इसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। पाकिस्तान सेना ने 12 जिलों में 54 बलूचों को बंधक बना रखा है। प्रांत में जबरन लोगों को गायब करने की घटनाओं में इजाफा दर्ज किया गया है। उधर बलूचिस्तान में इन घटनाओं के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sun, 07 Jul 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर लगे गंभीर आरोप। (सांकेतिक फोटो)

एएनआई, क्वेटा। पाकिस्तानी सेना ने अकेले जून के महीने में ही बलूचिस्तान के 12 जिलों में 54 बलूचों को बंदी बना रखा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के बलूचिस्तान में लोगों को जबरन गायब करने की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान-चीन सहयोग के नए युग की हुई शुरुआत, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने क्यों कहा ऐसा?

पाकिस्तान में निशाने पर बलूच समुदाय

बलूच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) के मानवाधिकार घटक 'पांक' ने रविवार को जारी मासिक रिपोर्ट में बताया कि पाकिस्तान में बलूच समुदाय के लोगों का मानवाधिकार हनन किया जा रहा है।

पाकिस्तान सेना पर बंधक बनाने का आरोप

जून में बलूचिस्तान प्रांत में लोगों को प्रताड़ित करने की चार घटनाएं हुईं, सरेआम मौत की सजा देने की दो घटनाएं और लोगों को बलपूर्वक अपहृत करने की 54 घटनाएं हुई हैं। पाकिस्तानी सेना पर आरोप है कि उन्होंने बलूचिस्तान के 12 जिलों में 54 बलूचों को बंधक बनाया है।

बलूचिस्तान में विरोध प्रदर्शन जारी

इस बीच, पाकिस्तान के क्वेटा के सारियाब रोड से बलपूर्वक अगवा किए गए जहीर बलोच के गायब होने के बाद से बलूचिस्तान प्रांत में लगातार विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। इसके अलावा, एक अन्य कारोबारी ताज मोहम्मद सरपराह के अपहरण के खिलाफ भी ब्रिटेन की राजधानी लंदन की सड़कों पर भी आवाज उठने लगी है।

यह भी पढ़ें: युद्ध रोकने को छटपटाया हमास! सीजफायर रोकने के लिए इजरायल के जवाब का इंतजार कर रहा आतंकी समूह