Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तानी सेना ने 6 आतंकवादियों को बनाया निशाना, बरामद किए हथियार

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक खुफिया-आधारित अभियान के दौरान छह वांछित आतंकवादियों को मार गिराया। इसकी जानकारी सेना की मीडिया शाखा ने दी है। सेना ने आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Versha SinghUpdated: Thu, 09 Mar 2023 03:48 PM (IST)
Hero Image
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तानी सेना ने 6 आतंकवादियों को मार गिराया

पेशावर, एजेंसी। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक खुफिया-आधारित अभियान के दौरान छह वांछित आतंकवादियों को मार गिराया। इसकी जानकारी सेना की मीडिया शाखा ने दी है।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबायली उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दत्ता खेल इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों ने गोलीबारी में छह आतंकवादियों को मार गिराया।

मारे गए लोग कानून लागू करने वालों और नागरिक आबादी पर विभिन्न आतंकी हमलों के लिए बलों द्वारा वांछित थे।

बता दें कि मारे गए उग्रवादियों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

नोट- खबर अपडेट की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।