Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pakistan News: पाकिस्तान में केबल कार से यात्रा करते वक्त 1200 फीट पर 6 बच्चे समेत 8 लोग फंसे, बचाव कार्य जारी

Pakistan News पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 8 लोग एक केबल कार में फंस गए हैं। इस केबल कार में छह छात्रों सहित 8 लोग फंसे हुए हैं। बच्चे स्कूल जाने के लिए घाटी को पार करने के लिए केबल कार का उपयोग कर रहे थे तभी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक दूरदराज के पहाड़ी हिस्से में 1200 फीट (लगभग 365 मीटर) की ऊंचाई पर केबल कार अटक गई।

By Jagran NewsEdited By: Babli KumariUpdated: Tue, 22 Aug 2023 03:30 PM (IST)
Hero Image
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 8 लोग एक केबल कार में फंसे (फोटो सोर्स- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म)

इस्लामाबाद, ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक खबर सामने आ रही है जिसमें 8 लोग एक केबल कार में फंस गए हैं। इस केबल कार में छह छात्रों सहित 8 लोग फंसे हुए हैं। बच्चे स्कूल जाने के लिए घाटी को पार करने के लिए केबल कार का उपयोग कर रहे थे, तभी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक दूरदराज के पहाड़ी हिस्से में 1,200 फीट (लगभग 365 मीटर) की ऊंचाई पर केबल कार अटक गई। इन सभी फसे लोगों को बचाने के लिए पाकिस्तान सेना का हेलीकॉप्टर लगाया गया है।

केबल कार में फंसे एक व्यक्ति गुलफराज ने पाकिस्तान टेलीविजन चैनल जियो न्यूज को फोन पर सभी से गुजारिश की, "प्लीज  हमारी मदद करें।" उन्होंने आगे की जाकारी देते हुए कहा, “हमें हवा में फंसे हुए लगभग पांच घंटे हो गए हैं। हालात इतने खराब हैं कि एक शख्स तो बेहोश हो चुका है। एक हेलीकॉप्टर आया, लेकिन बिना कोई ऑपरेशन किए चला गया।” उन्होंने पुष्टि की कि कार में आठ लोग सवार थे। 

यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 7:00 बजे के आसपास हुई, निवासियों ने घाटी में पड़ोस के अधिकारियों को सचेत करने के लिए मस्जिद के लाउडस्पीकर का उपयोग किया।

एक ही रस्सी से लटकी हुई केबल कार 

प्रांतीय बचाव एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी अब्दुल बासित खान ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, "केबल कार एक ही रस्सी से लटकी हुई है। इसमें कम से कम आठ लोग सवार हैं, जिनमें मुख्य रूप से स्कूली बच्चे शामिल हैं।"