Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पाकिस्तानी उत्पीड़न के विरोध में बलूचों ने निकाली रैली, सामी दीन बलूच ने कहा- हम अकेले नहीं

बलूच याकजेहती समिति ने पाकिस्तानी प्रशासन के बलूच अधिकार कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में शनिवार को रैली निकाली। दीन मुहम्मद बलूच की बेटी सामी दीन बलूच ने कहा कि इस्लामाबाद में लाठी चार्ज किया गयाभयंकर सर्दी में पानी की बौछार की गई और जेल में डाल दिया गया।विरोध में लोग बड़ी संख्या में बाहर आए और एकजुट होकर सरकार को संदेश दिया कि इस्लामाबाद में बलूच अकेले नहीं हैं।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Sun, 03 Mar 2024 10:34 PM (IST)
Hero Image
पाकिस्तानी उत्पीड़न के विरोध में बलूचों ने निकाली रैली

कराची, एएनआई। बलूच याकजेहती समिति ने पाकिस्तानी प्रशासन के बलूच अधिकार कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में शनिवार को रैली निकाली। उधर बलूच सांस्कृतिक दिवस पर बलूच अधिकार संगठन ने उत्पीड़न, जबरन लापता एवं मारे गए लोगों की याद और पाकिस्तान के दमन को उजागर करने के लिए अलग से रैली निकाली।

दीन मुहम्मद बलूच की बेटी ने क्या कहा?

रैली के दौरान जबरन लापता किए गए बूलच दीन मुहम्मद बलूच की बेटी सामी दीन बलूच ने कहा कि इस्लामाबाद में हमारे साथ जो कुछ हुआ वह कोई भी अपने सबसे खराब शत्रु के साथ भी नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद में लाठी चार्ज किया गया, भयंकर सर्दी में पानी की बौछार की गई और जेल में डाल दिया गया। विरोध में लोग बड़ी संख्या में बाहर आए और एकजुट होकर सरकार को संदेश दिया कि इस्लामाबाद में बलूच अकेले नहीं हैं।