Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग! पाक सेना ने आठ तालिबानी सैनिकों को मारा; व्यापार भी किया बंद

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर जंग जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पाकिस्तान सेना ने आठ तालिबानों सैनिकों को ढेर कर दिया है। इससे दोनों देशों के बीच सीमा पर संघर्ष बढ़ने की आशंका है। संघर्ष की वजह से दोनों देशों के बीच व्यापार पिछले एक सप्ताह से बंद हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक पाकिस्तान की सेना ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Mon, 09 Sep 2024 04:17 PM (IST)
Hero Image
अफगान तालिबान और पाकिस्तान के बीच शुरू हुआ संघर्ष। (फाइल फोटो)

पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पास सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के साथ झड़प में दो प्रमुख कमांडरों समेत आठ अफगान तालिबान सैनिक मारे गए हैं। सप्ताहांत में खुर्रम सीमावर्ती जिले में हुई गोलीबारी में 16 सैनिक घायल भी हुए हैं। अफगान पक्ष ने शनिवार सुबह पाक-अफगानिस्तान सीमा पर पालोसिन इलाके में भारी हथियारों से एक पाकिस्तानी चेकपोस्ट पर हमला किया।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में भीषण बम विस्फोट, पोलियो की दवा पिलाने जा रहे कर्मियों को बनाया गया निशाना; तीन पुलिसकर्मी समेत 6 घायल

तालिबान खुलेआम कर रहा हमला

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह पहली बार नहीं है जब अफगान सैनिकों और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई है। सूत्रों ने कहा कि अफगान तालिबान, पाकिस्तान के अंदर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बलों पर खुलेआम हमला कर रहे हैं।

दोनों देशों के बीच व्यापार भी निलंबित

तनावपूर्ण स्थिति के कारण सप्ताहांत में दोनों देशों के बीच व्यापार निलंबित रहा। रविवार को भी सीमा पर रुक-रुक कर गोलीबारी की खबरें आईं, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस बीच, रविवार को पाकिस्तान के कुर्रम के मार्घन में आतंकी हमले में अर्धसैनिक फ्रंटियर कोर के एक अधिकारी की मौत हो गई, और तीन अन्य घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: 'अघोषित मार्शल लॉ... शर्म आनी चाहिए', इमरान खान की रिहाई को लेकर फिर मचा बवाल; PTI ने दी चेतावनी