Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बड़ा आतंकी हमला, संघर्ष में एक सैनिक मारा गया

पाकिस्तान में आतंकवाद की जड़ें दिन-ब-दिन गहराती जा रही है। तमाम मुश्किलों से घिरा देश आतंकवाद से भी लड़ाई लड़ रहा है। शुक्रवार को बलूचिस्तान प्रांत में एक बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दिया गया जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई है।

By Ashisha RajputEdited By: Updated: Fri, 22 Apr 2022 06:22 PM (IST)
Hero Image
आतंकवादियों द्वारा शुक्रवार को सुरक्षा बलों की एक चौकी पर हमला किया गया।

इस्लामाबाद, एएनआइ। पाकिस्तान में आए दिन आतंकी हमलों की खबर सामने आ रही है। देश में आतंकवाद की जड़ें इस कदर बढ़ गई है कि वह अब देश के सैनिकों को निशाना बना रही हैं। पाकिस्तान की राजनीतिक उथल-पुथल और अशांति के बीच, बलूचिस्तान प्रांत में एक बड़ी दुर्घटना घटी, जिसमें एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई है। बता दें कि आतंकवादियों द्वारा शुक्रवार को सुरक्षा बलों की एक चौकी पर हमला किया गया।

आतंकी हमले में गई सैनिक की जान

बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों की चौकी पर हुए हमले में एक पाकिस्तानी सैनिक की जान चली गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। सैन्य मीडिया विंग के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकी हमले में सफलतापूर्वक मुकाबला किया, जिसके कारण आतंकवादियों को भारी नुकसान हुआ।

सेना ने किया डटकर मुकाबला

ISPR के बयान में बताया गया है कि आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए सेना और आतंकवादियों ने एक अवरुद्ध स्थिति के पास भारी गोलीबारी की। एक लंबे संघर्ष के बाद भी पाकिस्तानी सेना ने पास के पहाड़ों में आतंकवादियों का पीछा किया। इस हमले में जहां सेना के एक सैनिक की मौत हो गई वहीं आतंकवादियों को भी भारी नुकसान होने की बात कही गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के सुरक्षाकर्मी शांति भंग करने वालों को उखाड़ फेंकने, स्थिरता स्थापित करने और बलूचिस्तान की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्र के साथ खड़े होने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हालांकि ऐसे बयान पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान में आतंकी हमला कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

बीते आंकड़े यह बताते हैं कि बलूचिस्तान, पाकिस्तान का सबसे आसान प्रांत है। पूरे देश में सबसे ज्यादा आतंकी घटनाएं इसी प्रांत में देखी जा रही है। इसके बाद खैबर पख्तूनख्वा बलूचिस्तान के बाद, दूसरा सबसे अधिक आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र है।