Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pakistan: 'जेल से बड़ी साजिश रच रहे इमरान खान', PM के सलाहकार राणा सनाउल्लाह का दावा- अधिकारियों के पास इसके सबूत

Pakistan News पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर अब नया आरोप लगा है। शहबाज शरीफ के राजनीतिक मामलों के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने इमरान खान पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वो जेल से पाकिस्तान में अराजकता फैलाने की साजिश रच रहे हैं। सनाउल्लाह ने पीटीआई संस्थापक के खिलाफ जेल अधिकारियों के पास सबूत होने का भी दावा किया।

By Agency Edited By: Mahen Khanna Updated: Sun, 07 Jul 2024 08:29 AM (IST)
Hero Image
Pakistan News इमरान खान पर लगा नया आरोप।

एएनआई, रावलपिंडी। Pakistan News पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के राजनीतिक मामलों के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने इमरान खान पर बड़ा आरोप लगाया है। राणा ने पूर्व पीएम इमरान पर जेल से पाकिस्तान में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। 

अराजकता फैलाने का आरोप

राणा ने दावा किया कि जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान राजनीतिक अराजकता फैलाने की साजिश रच रहे हैं। सनाउल्लाह ने कहा कि इमरान खान को जेल परिसर के अंदर राजनीतिक बैठकें करने से अदालत ने प्रतिबंधित कर दिया है।

जेल अधिकारियों के पास सबूत

सनाउल्लाह ने कहा कि पीटीआई संस्थापक जेल में रहते हुए अराजकता फैलाने की योजना बना रहे थे। उन्होंने जेल अधिकारियों के पास इसके सबूतों होने का भी इशारा किया।

ऑडियो-वीडियो सबूत होने का दावा

इमरान खान की कथित गतिविधियों के सबूत के बारे में पूछे जाने पर सनाउल्लाह ने कहा कि हमारे पास खुद ऑडियो या वीडियो सबूत नहीं हैं, लेकिन जेल के अंदर सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोगों के पास ये सबूत हैं। 

इमरान ने नेताओं को नहीं मिलने दिया

सनाउल्लाह की टिप्पणी पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की शिकायतों के बाद आई है, जिन्होंने दावा किया कि कई घंटों तक इंतजार करने के बावजूद उन्हें अदियाला जेल में इमरान खान से मिलने नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री के सलाहकार ने मुहर्रम के पवित्र महीने के दौरान इस्लामाबाद में रैली करने के पीटीआई के फैसले की भी आलोचना की, उन्होंने सुझाव दिया कि इसका उद्देश्य राजनीतिक उथल-पुथल पैदा करना था।

सनाउल्लाह ने कहा कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई 2023 को हुए दंगों के दौरान विदेशी तत्वों ने पाकिस्तान को अस्थिर करने के इरादे से पीटीआई का समर्थन किया। उन्होंने कहा ''दुश्मन देश पीटीआई के माध्यम से पाकिस्तान में अराजकता फैलाने का लक्ष्य रखे हुए है।'' उन्होंने यह भी कहा कि अगर रैली होने दी गई तो देश में अराजकता फैलने का खतरा होगा।