Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पाकिस्तान सेना ने तीन पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, ISI के पूर्व प्रमुख फैज हमीद से जुड़ा मामला

पाकिस्तान की सेना ने आईएसआई के पूर्व प्रमुख फैज हामिद के बाद अपने ही सेवानिवृत्त अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। भ्रष्टाचार मामले में अब सेना ने तीन पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन अधिकारियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ आगे की जांच बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार आईएसआई के किसी पूर्व प्रमुख को गिरफ्तार किया गया है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Thu, 15 Aug 2024 05:07 PM (IST)
Hero Image
Pakistan News: सेना ने तीन पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया।

रॉयटर्स, इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सेना ने भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व आईएसआई प्रमुख फैज हमीद के बाद तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी गुरुवार को सेना ने दी। सेना ने एक बयान में कहा कि निहित राजनीतिक हितों के इशारे पर और मिलीभगत से अस्थिरता को बढ़ावा देने के लिए कुछ सेवानिवृत्त अधिकारियों और उनके सहयोगियों की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: कौन है फैज हमीद? पाकिस्‍तान में पहली बार पूर्व आईएसआई प्रमुख का कोर्ट मार्शल होगा; क्‍या है पूरा मामला

क्या है टॉप सिटी हाउसिंग सोसाइटी का मामला?

फैज हामिद पर घूस लेने का आरोप है। टॉप सिटी हाउसिंग सोसाइटी के प्रबंधन ने 2023 में फैज हामिद पर मोइज खान के ऑफिस और घर पर छापेमारी और रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। सुप्रीम कोर्ट ने इन आरोपों का संज्ञान लिया। इसके बाद हाउसिंग सोसायटी के मालिक मोइज ने रक्षा मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई थी।

पांच अरब रुपये की ली थी रिश्वत

फैज हामिद पर अल कादिर ट्रस्ट घोटाले में पांच अरब रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। इसका खुलासा इमरान सरकार में मंत्री रहे फैजल वावडा ने किया था। बता दें कि अल कादिर ट्रस्ट घोटाले में ही पिछले साल नौ मई को इमरान खान को गिरफ्तार किया गया था।

कौन है फैज हामिद?

फैज हामिद को इमरान खान का करीबी माना जाता है। पाकिस्तान की तारीख में पहली बार आईएसआई के पूर्व प्रमुख को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान सेना फैज हामिद का कोर्ट मार्शल करेगी। फैज हामिद पाकिस्तान की सेना से लेफ्टिनेंट जनरल के पद से रिटायर्ड है।

फैज हामिद 2019 से 2021 तक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का प्रमुख रहा है। हामिद का जन्म चकवाल के लतीफाल गांव में हुआ है। 1987 में पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी ज्वाइन की। इसके बाद क्योटा के कमांड एंड स्टाफ कॉलेज से स्नातक किया। बाद में फैज को पाकिस्तानी सेना की बलूच रेजिमेंट में कमीशन किया गया था।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना की हिरासत में पूर्व ISI चीफ फैज हमीद, कोर्ट मार्शल की तैयारी शुरू