Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pakistan News: "काश मैं ट्रांसजेंडर महिला ही होता", क्यों छलका इस शख्स का दर्द?

Pakistan Transgender Men पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर पुरुषों के साथ इतना बुरा बरताव होता है कि ये लोग आत्महत्या तक करने के लिए मजबूर हैं। कई ट्रांसजेंडर पुरुष बहिष्कृत होने के चलते महिला बनकर रहने लगे हैं। (फोटो- एपी)

By AgencyEdited By: Mahen KhannaUpdated: Fri, 20 Jan 2023 10:56 AM (IST)
Hero Image
Pakistan Transgender men ट्रांसजेंडर पुरुष दयनीय जीवन जीने को मजबूर।

लाहौर, एपी। पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर महिलाओं की तो स्थिति खराब ही है, लेकिन ट्रांसजेंडर पुरुष दयनीय जीवन जीने को मजबूर हैं। पड़ोसी मुल्क में इन पुरुषों के साथ इतना बुरा बरताव होता है कि ये लोग आत्महत्या तक करने को मजबूर हो जाते हैं। कई ट्रांसजेंडर पुरुषों से कोई बात नहीं करता तो कई लोगों का पूर्ण बहिष्कार ही कर दिया जाता है। 

पुरुष ट्रांसजेंडर ने बताई अपनी पीड़ा, कई बार किया आत्महत्या का प्रयास

पूर्वी पाकिस्तानी शहर लाहौर के एक 22 वर्षीय ट्रांसजेंडर व्यक्ति अमन ने पाकिस्तान में पुरुष ट्रांसजेंडरों की स्थिति का पूरा सच सामने ला दिया है। वे बताते हैं कि बचपन में वह हमेशा अपने पिता के करीब थे। जब वह छोटे थे तो उसके पिता उसका खूब साथ देते थे और जब वह विश्वविद्यालय में थे तो उसके पिता रात का खाना एक साथ खाने के लिए घर आने तक इंतजार करते थे, चाहे कितनी भी देर क्यों न हुई हो। लेकिन जैसे ही अमन ने एक पुरुष के रूप में जीने के फैसले को चुना तो उसने सब कुछ खो दिया। उसके माता-पिता और पांच भाई-बहन अब उससे बात तक नहीं करते हैं। उसे विश्वविद्यालय से भी बाहर कर दिया गया है और यहां तक की उसे अपना घर भी छोड़ना पड़ा। वह तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है।

ट्रांस महिलाओं से भी बुरे हाल में पुरुष ट्रांसजेंडर

ट्रांसजेंडर पुरुषों को पाकिस्तान में गहरे अलगाव का सामना करना पड़ता है। एक रूढ़िवादी मुस्लिम बहुमत वाले देश में ट्रांस लोगों को अक्सर बहिष्कृत माना जाता है। हालांकि ट्रांस महिलाओं को कुछ हद तक कुछ अधिकार विरोधों के जरिए मिले भी है, लेकिन पुरुषों का हाल जस का तस है। सार्वजनिक कार्यालयों में, समाचार कार्यक्रमों में, टीवी शो और फिल्मों में, यहां तक कि कैटवॉक पर भी ट्रांस महिलाओं के हाशिए पर पड़े होने के खिलाफ जागरूकता बढ़ाई गई है। वहीं, पुरुष ट्रांसजेंडर को किसी भी जरिए से कोई सपोर्ट नहीं मिलता है।

महिला बनकर तरह रहने को मजबूर 

अमन ने कहा कि वे अब एक महिला की तरह रहने को मजबूर हैं। उन्होंने अपने बाल लंबे कर लिए और घर पर रहते हुए "बस जीवित रहने के लिए" एक लड़की की तरह कपड़े पहन लिए हैं। उन्होंने यह भी महसूस किया कि उन्हें परिवार के सम्मान को खतरे में डालने से बचने के लिए यह सब करना पड़ रहा है। अमन ने कहा कि पुरुषों से सही तो महिला ट्रांसजेंडर के हालात हैं।