Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों ने की दो और सीमा शुल्क अधिकारियों की हत्या, बारूदी सुरंग फटने से दो किशोरों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने सीमा शुल्क के दो और अधिकारियों की हत्या कर दी। उधर एक अन्य घटना में खैबर पख्तूनख्वा में बारूदी सुरंग फटने से दो किशोरों की मौत हो गई और एक 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं खराब मौसम की मार झेल रहे खैबर पख्तूनख्वा में एक दिन में दो दर्जन लोगों की मौत हो गई।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Sun, 21 Apr 2024 06:35 PM (IST)
Hero Image
पाक के खैबर पख्तूनख्वा में दो और सीमा शुल्क अधिकारियों की हत्या।

एएनआई, डेरा इस्माइल खान। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने सीमा शुल्क के दो और अधिकारियों की हत्या कर दी। हमले में चार अन्य घायल हैं। तीन दिन पहले भी इसी प्रांत में सीमा शुल्क विभाग के पांच अधिकारियों की हत्या कर दी थी। हमले के लिए आतंकी अफगानिस्तान के क्षेत्र का प्रयोग करते हैं।

पहले भी हुई थी कई लोगों की हत्या

जियो न्यूज के अनुसार, 18 अप्रैल को सात लोगों की हत्या हुई थी, जिनमें एक बच्ची व पांच सीमा शुल्क अधिकारियों की हत्या हुई थी। गुरुवार व रविवार को हुई घटनाओं की अब तक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, इससे पहले कुछ घटनाओं में पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) के इस्लामी चरमपंथी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।

बारूदी सुरंग फटने से दो किशोरों की मौत

उधर, एक अन्य घटना में खैबर पख्तूनख्वा में बारूदी सुरंग फटने से दो किशोरों की मौत हो गई और एक 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। कबायली खैबर जिले की तिराह घाटी में हुई घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खराब मौसम से दो दर्जन लोगों की मौत

वहीं, खराब मौसम की मार झेल रहे खैबर पख्तूनख्वा में एक दिन में दो दर्जन लोगों की मौत हो गई। खराब मौसम के कारण मरने वालों की संख्या 59 हो चुकी है। 12 अप्रैल से हो रही वर्षा के कारण प्रांत के उत्तरी क्षेत्र में बाढ़ आ गई है। पूरे प्रांत में भूस्खलन और भूमि धंसने की घटना हो रही है।

837 अफगान शरणार्थियों को लौटाया वापस

पाकिस्तान ने तोर्खाम और स्पिन बोल्डक सीमा चौकियों से 837 अफगान शरणार्थियों को प्रत्यर्पित किया है। तालिबान की अगुआई वाले शरणार्थी मंत्रालय ने बताया कि 468 लोग तोर्खाम चौकी से और 369 लोग स्पिन बोल्डक चौकी से भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ेंः Russia Warn Pakistan: चावल देख आग बबूला हुआ रूस, कंगाल पाकिस्तान को दे दी चेतावनी; कहा- अगर फिर मिले कीड़े तो...

यह भी पढ़ेंः PM Modi On Mahavir Jayanti: 'मानवता के लिए सुरक्षित स्वर्ग है भारत', PM Modi ने कहा- पूरी दुनिया को हमसे उम्मीद