Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रूस से आई भारत के लिए एक और खुशखबरी, PM मोदी की बात मान गए पुतिन

PM Modi in Russia रूसी सेना की ओर से लड़ रहे भारतीय नागरिकों को छुट्टी दी जाएगी। पीएम मोदी ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर पर बातचीत के दौरान ये मुद्दा उठाया था। राष्ट्रपति पुतिन ने भी पीएम मोदी की बात को मानते हुए रूसी सेना में फंसे भारतीय युवाओं की वापस स्वदेश भेजने का फैसला किया।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 09 Jul 2024 08:27 AM (IST)
Hero Image
रूसी सेना में काम फंसे भारतीय सौनिकों की रिहाई होगी।(फोटो सोर्स: एएनआई)

आईएएनएस, मॉस्को। रूस और यूक्रेन युद्ध में अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। रूसी सेना की ओर से लड़ रहे कई भारतीयों की मौत भी हो चुकी है। इसी बीच रूस ने जानकारी दी है कि उनकी सेना की ओर से लड़ रहे भारतीय नागरिकों को छुट्टी दी जाएगी।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर आज बातचीत होने वाली है।

रूसी सेना में मौजूद फंसे भारतीयों की होगी छुट्टी

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर पर बातचीत के दौरान ये मुद्दा उठाया था। राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की बात को मानते हुए रूसी सेना में फंसे भारतीय युवाओं की वापस स्वदेश भेजने का फैसला किया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी 4 जुलाई को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से पहले अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ इस मामले को जोरदार ढंग से उठाया था।

भारतीयों को धोखे से युद्ध में किया गया शामिल

यूक्रेन के खिलाफ रूस की ओर से युद्ध में लड़ते हुए कम से कम दो भारतीयों की मौत हो गई है, जबकि युद्ध क्षेत्र में फंसे दर्जनों लोगों का दावा है कि उन्हें धोखे से युद्ध में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। जानकारी के मुताबिक, अभी भी 30 से 40 भारतीय रूसी सेना के साथ काम करने पर मजबूर हैं।

22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी रविवार शाम मॉस्को पहुंचे थे। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी की ये पहली रूस यात्रा है। रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने उनका हवाई अड्डे पर स्वागत किया। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी आज पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और मॉस्को में 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के गले मिले, गोल्फ कार्ट ड्राइव कर भी घुमाया... पुतिन ने गर्मजोशी से किया प्रधानमंत्री का स्वागत