Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूस के दागेस्तान में भीषण धमाका, दूर-दूर तक दिखाई दी आग की लपटें; कई लोग घायल

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 05:20 PM (IST)

    रूस के दागेस्तान में एक गैस स्टेशन पर शक्तिशाली धमाका हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए। यह घटना मखचकाला के पूर्वी बाहरी इलाके में खासाव्युर्ट जिले के सुलेवकेंट गांव के पास हुई। विस्फोट के बाद घटनास्थल पर आग लग गई और लोग जान बचाने के लिए भागते दिखे। विस्फोट ईंधन पंपिंग के दौरान हुआ और आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है।

    Hero Image
    रूस के दागेस्तान में भीषण धमाका, कई लोग घायल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के दागेस्तान में एक गैस स्टेशन पर धमाका हो गया। इस शक्तिशाली विस्फोट में कई लोग घायल हो गए। घटना मखचकाला के पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित खासाव्युर्ट जिले के सुलेवकेंट गांव के पास हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खासव्युर्ट जिले के सुलेवकेंट गांव में एक पेट्रोल पंप में विस्फोट हुआ, जिससे घटनास्थल पर आग लग गई।विस्फोट में घायल हुए चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जान बचाने के लिए भागते दिखे लोग

    रूसी मीडिया की ओर से जारी फुटेज में स्थानीय लोगों को विस्फोट से बचने के लिए भागते हुए देखा जा सकता है। यह विस्फोट ईंधन पंपिंग के दौरान हुआ जब टैंक से तेल निकाला जा रहा था।

    चश्मदीदों के मुताबिक, विस्फोट के बाद आस-पास के इलाके में कम ऊंचाई वाली पेड़ में आग लग गई। आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- दोस्त रूस से तेल खरीदना बंद कर दे हिंदुस्तान तो होगा कितना नुकसान? समझिए कितना बढ़ जाएगा ऑयल इंपोर्ट खर्च