Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी और पुतिन की हुई मुलाकात, रात्रिभोज में होगी बातचीत; प्रधानमंत्री बोले- भारत और रूस की दोस्ती काफी मजबूत

PM Modi Russia Visit LIVE प्रधानमंत्री मोदी रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वे राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी मॉस्को पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी का मॉस्को में भव्य स्वागत किया गया। रूस के मॉस्को में रूसी कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में हिंदी गानों पर नृत्य किया।

By Jagran News Edited By: Babli Kumari Updated: Mon, 08 Jul 2024 11:37 PM (IST)
Hero Image
पीएम मोदी पहुंचे मॉस्को ( फाइल फोटो )

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस के मॉस्को पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वीएनयूकोवो-II अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। मंटुरोव और प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे का अभिवादन किया। रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। वे जल्द ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ निजी बैठक और रात्रिभोज करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि आज शाम नोवो-ओगारियोवो में मेरी मेजबानी करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन का आभार। कल की हमारी बातचीत का भी बेसब्री से इंतजार है, जो निश्चित रूप से भारत और रूस के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने में काफी मददगार साबित होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉस्को (रूस) पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वे राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

— ANI (@ANI) July 8, 2024

भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का किया जोरदार स्वागत

भारतीय समुदाय के लोग उस होटल के बाहर जमा हो गए हैं, जहां प्रधानमंत्री मोदी पहुंचने वाले हैं। भारतीय प्रवासी होटल में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए ढोल भी बजा रहे हैं।

पीएम मोदी के स्वागत में कलाकारों ने किया हिंदी गानों पर नृत्य 

रूस के मॉस्को में रूसी कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में हिंदी गानों पर नृत्य किया। प्रधानमंत्री मोदी रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वे राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

पीएम मोदी ने की कार्लटन होटल में बच्चों से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को के कार्लटन होटल में बच्चों से मुलाकात की और भारतीय प्रवासियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।

'भारत-रूस संबंध और मजबूत होंगे'

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात और बातचीत के बाद भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य अजय साहू ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी रूस की दो दिवसीय यात्रा पर मास्को पहुंचे हैं। हम अपने छात्रों के साथ उनसे मिलकर बहुत खुश हैं...प्रधानमंत्री के आगमन से मुझे लगता है कि भारत-रूस संबंध और मजबूत होंगे और दुनिया को एक सकारात्मक संदेश जाएगा...।"

यह भी पढ़ें- PM Modi Russia Visit: 'मोदी के आने से पश्चिमी देशों को लग रही मिर्ची', PM की रूस यात्रा पर क्रेमलिन का आया बयान