Move to Jagran APP

पुतिन खत्म कर देंगे अमेरिका की दादागिरी! US डॉलर का वर्चस्व तोड़ने के लिए क्या प्लान बना रहा रूस?

रूस की मेजबानी में आयोजित ब्रिक्स नेताओं के 16वें वार्षिक शिखर सम्मेलन से पहले पुतिन ने कहा कि एक साझा ब्रिक्स मुद्रा के लिए अभी समय नहीं आया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 10 देशों का समूह डिजिटल मुद्रा के उपयोग की संभावना तलाश रहा है जिसके लिए उनका देश भारत और अन्य देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Sun, 20 Oct 2024 01:40 PM (IST)
Hero Image
पुतिन ने राष्ट्रीय डिजिटल मुद्राओं के इस्तेमाल पर जोर दिया।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

पीटीआई, मॉस्को। मॉस्को, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि ब्रिक्स समूह को पश्चिमी प्रतिबंधों से मुक्त स्विफ्ट जैसी सीमा-पार भुगतान प्रणाली की संभावनाएं तलाशनी चाहिए। उन्होंने साथ ही अमेरिकी डॉलर के वर्चस्व को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय डिजिटल मुद्राओं के इस्तेमाल पर जोर दिया।

डिजिटल मुद्रा के उपयोग पर क्या बोले पुतिन?

रूस की मेजबानी में आयोजित ब्रिक्स नेताओं के 16वें वार्षिक शिखर सम्मेलन से पहले पुतिन ने कहा कि एक साझा ब्रिक्स मुद्रा के लिए अभी समय नहीं आया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 10 देशों का समूह डिजिटल मुद्रा के उपयोग की संभावना तलाश रहा है, जिसके लिए उनका देश भारत और अन्य देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

वैश्विक वित्तीय प्रणाली को दरकिनार करना चाहता रूस

फरवरी 2022 में यूक्रेन के साथ शुरू हुए संघर्ष के बाद अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस पर व्यापक रूप से प्रतिबंध लगाए हैं। रूस ब्रिक्स केंद्रीय बैंकों के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े वाणिज्यिक बैंकों के नेटवर्क पर आधारित एक नई भुगतान प्रणाली बनाकर वैश्विक वित्तीय प्रणाली को दरकिनार करना चाहता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 से 23 अक्टूबर तक रूस के तातारस्तान के कजान में होने वाले इस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। मिस्त्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शामिल होने के बाद यह समूह का पहला शिखर सम्मेलन होगा। ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के मूल सदस्य देश हैं।

एक दिवसीय रूस यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी 

बता दें कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 22-23 अक्टूबर तक रूस का दौरा करेंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर पीएम मोदी रूस जाएंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन रूस की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है।

 पीएम मोदी के ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों और कजान में आमंत्रित नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है।

पुतिन ने हिंदी फिल्मों की तारीफ की

हाल ही में रूसी राष्ट्रपित व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारतीय फिल्में रूस में काफी लोकप्रिय हैं। हमारे पास एक समर्पित टीवी चैनल भी है जो चौबीसों घंटे भारतीय फिल्में प्रसारित करता है। पुतिन ने कहा कि रूस में भारतीय फिल्म काफी लोकप्रिय हैं।

यह भी पढ़ें: India-Russia: राष्ट्रपति पुतिन ने भारतीय फिल्मों की जमकर की तारीफ, बोले- हम रूस में निर्माताओं को देंगे बढ़ावा