Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Putin on US Election: पुतिन बोले- जो बाइडन बनेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति; ट्रंप को लेकर कही ये बात

अमेरिका में हुई सार्वजनिक बहस में भले ही राष्ट्रपति जो बाइडन पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारी पड़े हों लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्राथमिकता बाइडन को लेकर बनी हुई है। पुतिन ने कहा यदि ट्रंप राष्ट्रपति बनते हैं तो उनका मानना है कि यूक्रेन युद्ध खत्म कराने को लेकर वह गंभीर होंगे। साथ ही कहा कि बाइडन अमेरिका के राष्ट्रपति बने रहेंगे।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 05 Jul 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
पुतिन बोले- जो बाइडन बनेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति

 रॉयटर, अस्ताना। अमेरिका में हुई सार्वजनिक बहस में भले ही राष्ट्रपति जो बाइडन पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारी पड़े हों लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्राथमिकता बाइडन को लेकर बनी हुई है। बाइडन के राष्ट्रपति बने रहने को लेकर पुतिन पहले भी कई बार संभावना जता चुके हैं जबकि बाइडन उन्हें सार्वजनिक रूप से क्रेजी बता चुके हैं।

ट्रंप को लेकर पुतिन ने कही ये बात

पुतिन ने कहा, यदि ट्रंप राष्ट्रपति बनते हैं तो उनका मानना है कि यूक्रेन युद्ध खत्म कराने को लेकर वह गंभीर होंगे। लेकिन वह ऐसा कैसे करेंगे यह पता नहीं है। एक पत्रकार द्वारा पूछे जाने पर पुतिन ने कहा, एक बहस में पिछड़ जाने मात्र से बाइडन की उम्मीदवारी पर कुछ नहीं होने जा रहा है। कुछ भी नहीं बदला है। बाइडन को लेकर उनकी सोच नहीं बदली है।

पुतिन ने कही ये बात

पुतिन ने कहा, वह जानते हैं कि अमेरिका में क्या होगा। एक सवाल के जवाब में पुतिन ने कहा, अमेरिका से किसी तरह की वार्ता अब वहां होने वाले चुनाव के बाद ही संभव है। कहा, वह नवंबर का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद देखा जाएगा कि वहां बनने वाला राष्ट्रपति रूस के बारे में क्या राय रखता है।

यूक्रेन को अपनी सोच बदलनी होगी

पुतिन ने कहा कि रूस यूक्रेन में युद्धविराम घोषित करने की स्थिति में नहीं है। वह स्थिति तब तक पैदा नहीं होगी जब तक कि यूक्रेन अपनी सोच नहीं बदलेगा। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, यूक्रेन को नाटो में शामिल होने की अपनी इच्छा का त्याग करना होगा। साथ ही रूस द्वारा जीते हुए चारों प्रदेशों के हिस्सों पर से यूक्रेन को दावा छोड़ना होगा।