Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पुतिन के दो 'गुमनाम बेटे', जिन्हें दुनिया नहीं जानती; मां के साथ जी रहे सीक्रेट लाइफ!

Putin Two Sons पुतिन की कथित पार्टनर और पूर्व ओलिंपिक जिमनास्ट अलीना काबेवा (Alina Kabaeva) के दो बेटे हैं। एक बेटे का नाम Ivan है और दूसरे का नाम Vladimir Junior है। दोनों एकांत जगहों पर आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। डोजियर सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे एलिना काबेवा के पास रहते हैं। इवान पुतिन का जन्म 2015 में स्विट्जरलैंड के लुगानो में एक निजी क्लिनिक में हुआ था।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Sat, 07 Sep 2024 12:24 PM (IST)
Hero Image
पुतिन की कथित गर्लफ्रैंड अलीना काबेवा के साथ दो बेटे भी हैं।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Vladimir Putin Two Sons। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्राइवेट लाइफ के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाती है। वो अपनी प्राइवेट लाइफ काफी गोपनीयता के साथ जीते हैं। इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके दो बेटे हैं।

आलीशान जिंदगी जी रहे दोनों बेटे

पुतिन की कथित गर्लफ्रैंड और पूर्व ओलिंपिक जिमनास्ट अलीना काबेवा (Alina Kabaeva) के दो बेटे हैं। एक बेटे का नाम Ivan है और दूसरे का नाम Vladimir Junior है।  दोनों एकांत जगहों पर आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। डोजियर सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे एलिना काबेवा के पास रहते हैं।

बता दें कि पूर्व पत्नी ल्यूडमिला पुतिना से पुतिन की दो बेटियां हैं। राष्ट्रपति पुतिन और ल्यूडमिला पुतिना का तलाक हो चुका है। ल्यूडमिला के साथ तलाक के बाद अलीना काबेवा के साथ पुतिन रिलेशनशिप में आए थे।

(अलीना काबेवा की फाइल फोटो)

पुतिन की दो बेटियां भी हैं

व्लादिमिर पुतिन और उनकी पत्नी ल्यूदमिला एलेक्सांद्रोव्ना पुतिना के बीच तलाक हो गया। दोनों का विवाह 30 साल पहले हुआ था। उनकी दो बड़ी बेटियां हैं।

मॉस्को में हुआ व्लादिमीर जूनियर का जन्म

रिपोर्ट में कहा गया है कि इवान का जन्म वसंत 2015 में स्विस शहर लुगानो के संत मेटरनिटी क्लिनिक में हुआ था, जबकि व्लादिमीर जूनियर का जन्म वसंत 2019 में मॉस्को में हुआ था।

दोनों बच्चों के आसपास शिक्षक, नैनी, खेल प्रशिक्षक और सुरक्षा एजेंट रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों के लिए निजी जेट, बख्तरबंद रेलगाड़ियां, हेलीकॉप्टर और नौकाएं जैसी सुविधाएं मुहैया कराया गया है। उनके पिता के तरह दोनों बच्चों की सुरक्षा काफी कड़ी है। सुरक्षा अधिकारी हर समय दोनों बच्चों के करीब रहते हैं।

सिर्फ पुतिन को हैं बच्चों को डांटने का अधिकार

रिपोर्ट में यह भी जानकारी सामने आई है कि सिर्फ पुतिन की दोनों बच्चों से सख्ती से बात कर सकते हैं।  इवान डिज्नी के शौकीन हैं और उन्हें डिज्नी के किरदारों की तरह कपड़े पहनना पसंद है। इवान आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक खेलने का शौकीन है। उसे अपने पिता के साथ हॉकी मैच भी खेलते देखा गया है।  

यह भी पढ़ें: US Elections: क्या ट्रंप को जिताने की साजिश रच रहे हैं पुतिन? पूर्व सलाहकार पर लगे गंभीर आरोप; रूस बोला- यह मंजूर नहीं