Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पश्चिमी देशों के राजदूत आंतरिक मामलों में कर रहे हस्तक्षेप, अब नवलनी की मौत को लेकर रूस ने लगाया ये गंभीर आरोप

रूस नेआरोप लगाया है कि मॉस्को में पश्चिमी देशों के राजदूत विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। मॉस्को की यह प्रतिक्रिया अभी हाल ही में यूरोपीय यूनियन के राजदूतों द्वारा देश में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात से इनकार के बाद आई।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Updated: Tue, 05 Mar 2024 10:53 PM (IST)
Hero Image
पश्चिमी देशों के राजदूत आंतरिक मामलों में कर रहे हस्तक्षेप- रूस (फाइल फोटो)

रायटर्स, मॉस्को। रूस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मॉस्को में पश्चिमी देशों के राजदूत विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। राजदूतों के व्यवहार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

मॉस्को की यह प्रतिक्रिया अभी हाल ही में यूरोपीय यूनियन (ईयू) के राजदूतों द्वारा देश में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात से इनकार के बाद आई।

ईयू के राजदूत नवलनी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए

बता दें कि गत एक मार्च को ईयू के राजदूत नवलनी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। आर्कटिक जेल कॉलोनी में नवलनी की मौत की घोषणा 16 फरवरी को की गई थी। वह पश्चिमी देशों का एजेंट होने से इनकार करते थे।

पश्चिमी देश नवलनी की मौत के लिए पुतिन को जिम्मेदार मानते हैं

हालांकि, पश्चिमी देश नवलनी की मौत के लिए पुतिन को जिम्मेदार मानते हैं। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखरोवा ने राजदूतों के इनकार की टिप्पणी पर रूस की सरकारी टेलीविजन पर कहा कि यह सवाल सभी के बीच उठता है। वे क्या कर रहे हैं और क्यों।

उन्होंने कहा कि राजदूतों का लावरोव से बातचीत से इनकार दर्शाता है कि वे मास्को के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहे थे और राजनयिक कार्य के बजाय प्रदर्शन कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: Pakistan News: पाकिस्तानी जमीदार का गांव की महिला के साथ था संबंध, अहमदिया नेता की हत्या; जांच जारी