Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Russia: मॉस्को की गर्मी ने तोड़ा 1917 का रिकॉर्ड, 32 डिग्री पार पहुंचा तापमान; युवाओं से लेकर बुजुर्गों को हो रही परेशानी

रूस की राजधानी मॉस्को में मंगलवार को 134 वर्षों में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। एएफपी के अनुसार मॉस्को का तापमान 32.5 सेल्सियस तक पहुंच गया जिसने 1917 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रूस के मौसम सेवा से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि अभी कुछ दिन मौसम गर्म ही रहने वाला है। 70 वर्षीय मोनिरा गैलीमोवा ने बताया कि गर्मी सहन करना बहुत कठिन है।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Wed, 03 Jul 2024 10:40 PM (IST)
Hero Image
मॉस्को की गर्मी ने तोड़ा 1917 का रिकॉर्ड, 32 डिग्री पार पहुंचा तापमान

एएफपी, मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को में मंगलवार को 134 वर्षों में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। एएफपी के अनुसार मॉस्को का तापमान 32.5 सेल्सियस तक पहुंच गया जिसने 1917 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रूस के मौसम सेवा से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है और अभी कुछ दिन मौसम गर्म ही रहने वाला है।

अगले कुछ दिन तापमान नहीं जाएगा नीचे

रूस की जल-मौसम विज्ञान और पर्यावरण निगरानी के लिए संघीय सेवा (रोसगिड्रोमेट) के निदेशक रोमन विलफैंड ने कहा कि अगली कुछ रातों में तापमान 24.5 डिग्री से नीचे नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में गर्मी कम हो जाएगी और क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बारिश की उम्मीद है। तूफान और तेज हवाओं के साथ तापमान 10 डिग्री तक नीचे चला जाएगा।

70 वर्षीय एक बुजुर्ग ने कहा-नींद नहीं आती रातों में

मॉस्को में रहने वाले लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए सार्वजनिक फव्वारों का सहारा लिया और पार्कों बैठे नजर आए। 70 वर्षीय मोनिरा गैलीमोवा ने एएफपी को बताया कि यह बहुत कठिन है, इससे काफी थकावट हो रही है। उन्होंने कहा कि हमें रात को नींद नहीं आती, यह बहुत मुश्किल है, खासकर हमारे आयु वर्ग के लिए।

लू की चपेट में कई क्षेत्र

संपत्ति के नवीनीकरण का काम करने वाली 34 वर्षीय ओल्गा क्रिसिना बोल्शोई थिएटर के पास एक फव्वारे के पास ठंडक लेती नजर आईं। लू ने मॉस्को क्षेत्र के साथ-साथ दक्षिणी और पश्चिमी कुर्स्क, बेलगोरोड और वोरोनिश क्षेत्रों को भी प्रभावित किया है।