Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Russia War Video: युद्ध में पुतिन की सेना को लगा जबरदस्त झटका, यूक्रेन ने नष्ट किया अरबों की कीमत वाला वॉरशिप

यूक्रेन ने रूस के एक और युद्धपोत को समुद्र में डुबोने का दावा किया है। उसने मंगलवार को कहा कि उच्च तकनीक वाले समुद्री ड्रोन का उपयोग करके काला सागर में क्रीमिया के पास रूसी युद्धपोत को डुबो दिया गया। यूक्रेन की ओर से यह दावा ऐसे समय किया गया है जब उसकी सेना अग्रिम मोर्चे पर लक्ष्यों को लगातार निशाना बना रही है।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Updated: Tue, 05 Mar 2024 07:20 PM (IST)
Hero Image
यूक्रेन ने एक और रूसी युद्धपोत को डुबोने का किया दावा। (फाइल फोटो)

एपी, कीव। यूक्रेन ने रूस के एक और युद्धपोत को समुद्र में डुबोने का दावा किया है। उसने मंगलवार को कहा कि उच्च तकनीक वाले समुद्री ड्रोन का उपयोग करके काला सागर में क्रीमिया के पास रूसी युद्धपोत को डुबो दिया गया।

यूक्रेन की ओर से यह दावा ऐसे समय किया गया है, जब उसकी सेना अग्रिम मोर्चे पर लक्ष्यों को लगातार निशाना बना रही है। हालांकि रूसी अधिकारियों ने यूक्रेन के इस दावे की पुष्टि नहीं की है। यूक्रेन ने फरवरी में भी दो रूसी युद्धपोतों को डुबोने का दावा किया था।

बड़े गश्ती जहाज सर्गेई कोतोव को ध्वस्त किया

यूक्रेनी सैन्य खुफिया एजेंसी ने कहा कि एक विशेष अभियान इकाई ने बड़े गश्ती जहाज सर्गेई कोतोव को चालक रहित मगुरा वी5 से रात में नष्ट कर दिया। मगुरा वी5 यूक्रेन में डिजाइन और निर्मित था और विस्फोटक से लैस था। यूक्रेन ने कहा गश्ती जहाज को केर्च स्ट्रेट के पास निशाना बनाया गया और वह कथित तौर पर क्रूज मिसाइल से लैस और लगभग 60 चालक दल को ले जा सकता था।

— Anton Gerashchenko (@Gerashchenko_en) March 5, 2024

रूसी सेना को दूर रखने के लिए संघर्ष कर रहा यूक्रेन

यूक्रेन के दावे को तत्काल स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका और फरवरी 2022 में रूस द्वारा अपने पड़ोसी यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला किए जाने के बाद शुरू हुई लड़ाई की दुष्प्रचार एक विशेषता रही है। कीव की सेना 1,500 किलोमीटर मोर्चे पर कुछ बिंदुओं पर रूसी सेना को दूर रखने के लिए संघर्ष कर रही है। साथ ही युद्ध के मैदान से परे लक्ष्यों को भी निशाना बना रही है।

रूस 20 प्रतिशत मिसाइल हमले काला सागर से करता है

कीव के अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन पर लगभग 20 प्रतिशत रूसी मिसाइल हमले काला सागर से किए जाते हैं और वहां रूसी जहाजों का निशाना बनना मॉस्को के लिए शर्मनाक है। यूक्रेन ने पिछले महीने भी दो रूसी युद्धपोत को डुबोने का दावा किया था। हालांकि रूसी अधिकारियों ने इसकी भी पुष्टि नहीं की थी।

ये भी पढ़ें: Israeli Gaza Conflict: गाजा में संघर्ष को लेकर भारत ने जताई गहरी चिंता, कंबोज बोलीं- भारत द्विराष्ट्र समाधान का समर्थक