Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने यूरोप के सबसे बड़े जापोरीजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर बोला हमला, IAEA ने कहा - ड्रोन का किया गया इस्तेमाल

यूक्रेन ने रविवार को रूसी-नियंत्रित जापोरीजिया परमाणु स्टेशन पर हमला बोला। हमले के बाद भी विकिरण का स्तर सामान्य था और कोई गंभीर क्षति नहीं पहुंची है। यह यूरोप का सबसे बड़ा ऊर्जा संयंत्र है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि संयंत्र पर किस हथियार से हमला बोला गया। इस संयंत्र को 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के तुरंत बाद रूसी सेना ने कब्जे में ले लिया था।

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya Updated: Sun, 07 Apr 2024 09:02 PM (IST)
Hero Image
यूक्रेन ने रविवार को रूसी-नियंत्रित जापोरीजिया परमाणु स्टेशन पर ड्रोन से हमला बोला है।

रॉयटर्स, मास्को। यूक्रेन ने रविवार को रूसी-नियंत्रित जापोरीजिया परमाणु स्टेशन पर हमला बोला। हमले के बाद भी विकिरण का स्तर सामान्य था और कोई गंभीर क्षति नहीं पहुंची है। यह यूरोप का सबसे बड़ा ऊर्जा संयंत्र है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि संयंत्र पर किस हथियार से हमला बोला गया। इस संयंत्र को 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के तुरंत बाद रूसी सेना ने कब्जे में ले लिया था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आइएईए) ने कहा है कि उन्हें सूचित किया गया है कि साइट पर ड्रोन से विस्फोट किया गया।

आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रासी ने कहा कि दोनों पक्षों को परमाणु सुरक्षा को खतरे में डालने वाली कार्रवाई से बचना चाहिए। परमाणु संयंत्र में छह सोवियत-डिजायन रिएक्टर हैं। यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने रिएक्टर नंबर छह स्थित इमारत के गुंबद पर हमला बोला था। इसे लेकर यूक्रेन ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की है।

रूसी विदेश मंत्री दो दिवसीय चीन की करेंगे यात्रा

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव सोमवार को अपनी दो दिवसीय चीन यात्रा पर रवाना होंगे। लावरोव और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच द्विपक्षीय सहयोग के साथ ही यूक्रेन और एशिया-प्रशांत में संकट जैसे विषय भी शामिल होंगे।